कोरोना ने ध्वस्त किये अब तक के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1,15,239 नए मामले

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर में नए मरीज और संक्रमण से होने वाली मौतों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है।

कोरोना ने मंगलवार को अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। देश में बीते 24 घंटे में 1,15,239 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 630 लोगों की मौत हो गई है।

महामारी की शुरुआत से अब तक प्रतिदिन मिलने वाले नए संक्रमितों की यह सर्वोच्च संख्या है। रविवार के बाद यह दूसरा मौका है, जब एक दिन में एक लाख से अधिक नए मामले मिले हैं।

रविवार को 1,03,558 मरीज मिले थे और 478 लोगों की मौत हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,28,01,785 पहुंच गए हैं और मरने वालों की संख्या 1,66,177 हो गई।

सक्रिय मामले 8.43 लाख के पार

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 59,856 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं।

नए केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधी है। फिलहाल देश में सक्रिय मामले बढ़कर 8,43,473 पहुंच गए हैं।

देश में फिलहाल कुल सक्रिय मामलों की संख्या 8.43 लाख से अधिक है, इनमें से 7.39 लाख मामले इन राज्यों से हैं :

इन राज्यों में हैं सर्वाधिक सक्रिय मामले

राज्य                    सक्रिय मामले 

महाराष्ट्र                4,73,693

छत्तीसगढ़              52,445

कर्नाटक               45,126

केरल                   30,275

उत्तर प्रदेश              27,509

पंजाब                       25913

तमिलनाडु                 25,598

मध्यप्रदेश              24,155

गुजरात                  17,348

दिल्ली                   17,332

8.70 करोड़ लोगों को लगा कोविड टीका 

देश में कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। देश में अब तक 8,70,77,474 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Back to top button