राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें! कर्ज नहीं चुकाने पर संपत्ति नीलामी की तैयारी…

Bollywood Actor Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव की आर्थिक मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पहले से चल रहे चेक बाउंस मामले के बीच अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उनके खिलाफ लोन वसूली की बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बैंक ने करीब 16.61 करोड़ रुपये के बकाया कर्ज की वसूली के लिए उनकी दो संपत्तियों को नीलाम करने का नोटिस जारी किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई शाखा की ओर से की गई है। बैंक ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और मुंबई स्थित राजपाल यादव की संपत्तियों को नीलामी प्रक्रिया में शामिल करने के लिए नोटिस चस्पा कर दिया है।

फिल्म निर्माण के लिए लिया था लोन
बताया जा रहा है कि राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए बैंक से बड़ा लोन लिया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी, जिसके बाद कर्ज चुकाने में दिक्कतें आने लगीं। समय के साथ ब्याज और अन्य देनदारियों के कारण बकाया राशि बढ़कर 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार रुपये तक पहुंच गई।

बैंक ने शुरू की वसूली की प्रक्रिया
बैंक का कहना है कि तय समय सीमा के भीतर लोन का भुगतान नहीं होने के कारण कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्तियों की नीलामी की कार्रवाई शुरू की गई है। नोटिस में संबंधित संपत्तियों का उल्लेख करते हुए बकाया राशि का भुगतान करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें…

Awarapan 2: ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड, इमरान हाशमी का धांसू लुक

पहले भी कानूनी विवादों में रहे हैं राजपाल
यह पहला मौका नहीं है जब राजपाल यादव आर्थिक मामलों को लेकर विवादों में आए हैं। इससे पहले भी वे चेक बाउंस से जुड़े मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। हाल ही में करीब 9 करोड़ रुपये से जुड़े चेक बाउंस मामले ने भी उन्हें सुर्खियों में ला दिया था। अब बैंक की ओर से संपत्ति नीलामी का नोटिस जारी होने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें…

‘बीफ खाने वाला कैसे बनेगा राम?’ रणबीर कपूर की कास्टिंग पर निकिता रावल का बड़ा बयान…

क्या होगा अगला कदम?
यदि निर्धारित समय के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो बैंक कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्तियों की नीलामी कर अपनी बकाया रकम की वसूली कर सकता है। हालांकि इस मामले में अभी तक राजपाल यादव या उनकी कानूनी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

फिलहाल यह मामला मनोरंजन जगत और फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि अभिनेता इस वित्तीय संकट से निकलने के लिए आगे क्या कदम उठाते हैं।

यह भी पढ़ें…

महाभारत के अश्वत्थामा का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद आज अंतिम विदाई…

Back to top button