
H-1B visa पर ट्रंप ने डॉलर शुल्क बढ़ाया, जांच भी सख्त
क्या भारतीयों पर होगा असर?
US President Donald Trump H-1B visa: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा पर विदेशी कर्मचारियों को अमेरिका लाने वाले नियोक्ताओं पर लगने वाला एक लाख अमेरिकी डॉलर का शुल्क एक साल के लिए बढ़ा दिया है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा करते हुए कहा कि 2025 में एक लाख अमेरिकी डॉलर शुल्क लगाने के फैसले के बाद बड़ी आईटी आउटसोर्सिंग कंपनियों की एच-1बी पंजीकरण संख्या में 92 प्रतिशत की कमी आई है।
ट्रंप ने कहा, 2025 की घोषणा को एक साल के लिए बढ़ाने से अमेरिका के आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा जारी रहेगी। इससे अमेरिकी कर्मचारियों और स्नातकों के लिए रोजगार बाजार तक पहुंच बेहतर होगी। साथ ही यह सुनिश्चित होगा कि नियोक्ता जरूरत पड़ने पर केवल सबसे ज्यादा कुशल और जरूरी विदेशी कर्मचारियों की भर्ती करें। यह कार्यक्रम के मूल उद्देश्य के अनुरूप होगा।
अमेरिका के एच-1बी वीजा कार्यक्रम से सबसे ज्यादा लाभ पाने वाला समूह अब भी भारतीय नागरिक हैं। 2025 में 1 लाख अमेरिकी डॉलर शुल्क लगाने के फैसले को कानूनी चुनौती भी मिली है। यह मामला दो अलग-अलग संघीय अदालतों में चल रहा है।





