
Lucknow: बिजली चोरी पकड़ने गए JE पर हमला; पहले पीटा, फिर छोड़ दिया पालतू कुत्ता
Lucknow Crime: लखनऊ में बिजली चोरी की जांच करने गई टीम पर हमला हो गया। हमलावरों ने टीम को दौड़ा-दौड़ाकर बेलचे से पीटा। जेई पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। हमले में जेई समेत 5 बिजली कर्मी घायल हुए।
Lucknow Crime: राजधानी लखनऊ से एक बेहद ही चौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ बिजली चोरी रोकने और चेकिंग करने गई विजिलेंस और लेसा (Lucknow Electricity Supply Administration) की टीम पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के दौरान जूनियर इंजीनियर (JE) को न सिर्फ लात-घूसों और लोहे के बेलचे (फावड़े) से बेरहमी से पीटा, बल्कि उन पर अपना खूंखार पालतू कुत्ता भी छोड़ दिया। इस खौफनाक हमले में जूनियर इंजीनियर बुरी तरह लहूलुहान हो गए हैं।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम जोन के अंतर्गत आने वाले नहर रोड इलाके की है। विभाग को इस इलाके में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी होने की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर जूनियर इंजीनियर (रेड) अशोक कुमार, जेई राधेश्याम यादव और संविदाकर्मी आयुष गौर, शिवम व मनीष के साथ अजय दीक्षित नामक व्यक्ति के परिसर (घर/दुकान) पर छापेमारी करने पहुंचे थे।
#ViralVideo
🚨बिजली चोरी पकड़ने गए JE पर हमला…• लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में हुई घटना
• बिजली चोरी की जांच करने पहुंची थी UPPCL टीम
• जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार से मारपीट का आरोप
• कार्रवाई के दौरान कुत्ता छोड़ने का भी आरोप 🐕
• घायल इंजीनियर को इलाज के लिए भेजा गया
•… pic.twitter.com/nXFMqiILTU— Live New India (@livenewindia01) May 28, 2026
विद्युत विभाग की टीम ने जैसे ही परिसर में लगे मीटर की जांच और चेकिंग की प्रक्रिया शुरू की, आरोपी और उसके कुछ साथियों ने अचानक पूरी टीम को चारों तरफ से घेर लिया। शुरुआत में आरोपियों ने गाली-गलौज और बहस शुरू की, जो देखते ही देखते एक खूनी संघर्ष में बदल गई।
लोहे के बेलचे से वार और पालतू कुत्ते से कटवाया
दबंगों ने अचानक बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लात-घूसों की बरसात कर दी। इसी बीच, एक आरोपी ने लोहे का बेलचा (फावड़ा) उठाकर जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार के सिर पर जोरदार वार कर दिया। बेलचे के हमले से जेई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद दबंगों का मन नहीं भरा; उन्होंने बर्बरता दिखाते हुए अपना पालतू कुत्ता टीम के पीछे छोड़ दिया।
कुत्ते के लगातार काटने और सिर पर बेलचे की गहरी चोट के कारण जेई अशोक कुमार लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी छीनकर मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़े- BHU हॉस्टल के मेस में बनी सब्जी में मरी छिपकली, गुस्साए छात्रो ने की नारेबाजी
मुख्य अभियंता और पुलिस का बयान
इस गंभीर मामले पर जानकीपुरम जोन के मुख्य अभियंता बीपी सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि टीम पूरी तरह से आधिकारिक सूचना के आधार पर जांच के लिए गई थी। आरोपियों ने ऑन-ड्यूटी सरकारी कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया है और कुत्ता छोड़ कर उन्हें गंभीर रूप से घायल किया है।
ये भी पढ़े-UP Weather: यूपी में मौसम लेगा करवट, नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र ने कहा कि मारपीट और जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटनाक्रम के समय के वीडियो फुटेज और सीसीटीवी खंगाल रही है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
ये भी पढ़े- Lucknow Firing: कल्ली पश्चिम में प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में वारदात कैद





