
कुवैत से लौटे फूफा ने भतीजी से खेला गन्दा खेल… मनाली घुमाने का था बहाना
Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। थाना फिल्लौर पुलिस ने 23 वर्षीय युवती के आरोपों के आधार पर उसके 35 वर्षीय फूफा के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है।
आरोपी होशियारपुर जिले के एक गांव का रहने वाला है और कुछ समय पहले ही कुवैत से वापस आया था। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अमन सैनी ने की है।
मनाली ले जाकर किया रेप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 19 नवंबर को उसका फूफा उसे अपनी कार में घुमाने के बहाने घर से ले गया। रास्ते में वह उसे मनाली ले गया, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवती के अनुसार आरोपी ने उसे कड़ी धमकी दी कि यदि उसने घटना किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा।
धमकी के कारण पीड़िता कई दिनों तक चुप रही। लेकिन आरोपी द्वारा लगातार दबाव और परेशान किए जाने के बाद उसने हिम्मत जुटाकर पूरा मामला अपने परिवार को बताया।
मेडिकल जांच करवाकर मामला दर्ज
परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई है, जिसकी रिपोर्ट पुलिस जांच का अहम हिस्सा होगी।
यह भी पढ़ें…
राम मंदिर पर अटैक की धमकी… सिरसा थाने पर बम फेंकने वाले आरोपी पर चौंकाने वाले खुलासे
आरोपी फरार, पुलिस की विशेष टीम तलाश में
थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उसे पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है, जो लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के कुवैत से लौटने के बाद से उसका व्यवहार संदिग्ध था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह पीड़िता पर मानसिक दबाव बनाता रहा।
यह भी पढ़ें…
पूर्व डीजीपी के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत… CBI ने दर्ज की FIR,परिवार ही बना आरोपी
परिवार सदमे में, कार्रवाई की मांग
पीड़िता का परिवार घटना से सदमे में है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग कर रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें…
बहू से अवैध संबंध, बेटे की हत्या के आरोप में फंसे पंजाब के पूर्व DGP





