लखनऊ पुस्तक मेले में गुजरात से आई नायाब पेशकश, जेब में समाने वाली गीता ने खींचा ध्यान

Lucknow Book Fair: राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज स्थित बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में इस बार पाठकों का ध्यान दो अनोखी किताबों ने खींचा है। गुजरात के अहमदाबाद से आए प्रकाशक अपूर्व शाह ने मेले में दुनिया की सबसे छोटी ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित विशेष कटआउट बुक प्रस्तुत की है, जिनकी चर्चा मेले में सबसे ज्यादा हो रही है।

जेब में समाने वाली गीता
नवरंग प्रिंटर्स के मालिक अपूर्व शाह ने इस मेले में 400 पन्नों की एक लघु गीता प्रदर्शित की है। इसका वजन मात्र 80 ग्राम, कीमत 80 रुपए, ऊँचाई 1 इंच और लंबाई 1.5 इंच है। इसे आसानी से जेब में रखा जा सकता है। शाह ने बताया कि यह गीता हिंदी अनुवाद सहित है और इसमें सभी 18 अध्याय शामिल हैं। मेले में लाई गई 100 प्रतियों में से 91 बिक चुकी हैं और खासकर युवा वर्ग इसे खूब पसंद कर रहा है।

पीएम मोदी पर विशेष कटआउट बुक
इसके अलावा शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और दिनचर्या पर आधारित एक कटआउट बुक भी पेश की है। इस पुस्तक की लंबाई 11 इंच, वजन 180 ग्राम और कीमत 250 रुपए है। यह पुस्तक भी मेले में खास लोकप्रियता हासिल कर रही है।

लखनऊ के रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी दिनेश गुप्ता ने इसे खरीदते हुए कहा, “यह प्रेरणा देती है और हर किसी को इसे अपने पास रखना चाहिए। मैंने इसे गिफ्ट करने के लिए खरीदा है। पहले भी इस तरह की किताबें खरीदी हैं और मेरा मानना है कि हर किसी को इसे रखना चाहिए।”

यह भी पढ़ें…

‘निशानची’ के पोस्टर लॉन्च में दिखा लखनऊ का जोश, ऐश्वर्य और वेदिका पिंटो ने जीता दिल

बच्चों के लिए भी आकर्षण
पुस्तक मेले में बच्चों के लिए भी कई विशेष आकर्षण रखे गए हैं। खासतौर पर वॉशेबल नोटबुक और वॉशेबल वर्कबुक बच्चों और अभिभावकों के बीच हिट हो रही हैं। इसके साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर और योगी आदित्यनाथ पर आधारित कटआउट नोटबुक की भी अच्छी मांग देखने को मिल रही है।

उर्दू प्रेमियों के लिए स्टॉल
उर्दू शायरी और साहित्य प्रेमियों के लिए उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी ने भी स्टॉल लगाया है, जहां उर्दू साहित्य की नई और क्लासिक किताबें उपलब्ध हैं। वहीं दिल्ली की एक कंपनी बच्चों के लिए नए शैक्षिक गैजेट्स भी प्रदर्शित कर रही है।

यह भी पढ़ें…

UPSC की तैयारी कर रहे स्टूडेंट का कारनामा, लड़की बनने की चाह में काटा खुद का प्राइवेट पार्ट

मेले में बढ़ता उत्साह
राष्ट्रीय पुस्तक मेले में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। जेब में समाने वाली गीता से लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर बनी कटआउट बुक और बच्चों की वॉशेबल वर्कबुक तक, यह मेला पाठकों को नए और रोचक विकल्प उपलब्ध करा रहा है। आयोजकों का कहना है कि इस बार मेले में footfall पहले से अधिक है और अनोखी किताबों के चलते इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: लखनऊ में 2 नाबालिग बच्चों का अपहरण, किडनैपर्स ने मांगे 10 लाख…

Back to top button