UP Board Result 2023: आज जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट कुछ देर में घोषित होने वाला है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया जाएगा। परीक्षार्थी रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स चेक करके नतीजे देख पाएंगे।

UP Board Result 2023

पिछले साल, 2022 की बात करें तो दोनों कक्षाओं में लड़कियां अव्वल रहीं थीं। साल 2022 में, यूपी बोर्ड 12वीं 90.15% लड़कियां उत्तीर्ण हुईं थीं। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 81.21% रहा था। वहीं 10वीं में कुल पास प्रतिशत 88.18 फीसदी रहा था। 

कक्षा 12 के परिणाम को चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन पर जाएं। इसके बाद UPMSP कक्षा 12 के परिणाम प्रकार के लिए – UP12{space}Roll_Number पर लिखें। अब इस एसएमएस को 56263 पर भेजें। अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

इसी तरह कक्षा 10 के परिणाम को चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स मोबाइल फोन के एसएमएस एप्लीकेशन पर जाएं। अब यूपी कक्षा 10 के परिणाम 2023 के लिए UP10 रोल_नंबर टाइप करें। अब इस एसएमएस को 56263 पर भेजें। इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Back to top button