
UP LT Grade Admit Card 2026 जारी… अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
UPPSC LT Grade Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड 17 और 18 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं।
क्या है ताजा अपडेट?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विज्ञापन संख्या A-5/E-1/2025 के तहत आयोजित एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग ने सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षा विषयों के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड किए हैं।
अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि या नामांकन संख्या की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 8 जनवरी 2026
- परीक्षा तिथि: 17 और 18 जनवरी 2026
UP LT Grade Exam 2026: परीक्षा का शेड्यूल
- सामाजिक विज्ञान: 17 जनवरी 2026, सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
- जीव विज्ञान: 17 जनवरी 2026, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
- अंग्रेजी: 18 जनवरी 2026, सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
- शारीरिक शिक्षा: 18 जनवरी 2026, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषय, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सभी विवरण ध्यान से जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत आयोग से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें…
UP Police Bharti 2026: योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी पुलिस भर्ती में बढ़ी एज लिमिट…
UP LT Grade Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Admit Card” या संबंधित विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें।
- विज्ञापन संख्या A-5/E-1/2025 से जुड़ा एडमिट कार्ड लिंक खोलें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
यह भी पढ़ें…
UP Police Vacancy: न्यू ईयर पर खुला सरकारी नौकरी का पिटारा, कांस्टेबल के पदों पर भर्ती शुरू
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि) जरूर लेकर जाएं। परीक्षा से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
UP LT Grade शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों में उत्साह है और अब एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें…





