UP MLC Elections: सात प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया

अब 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Lucknow UP Legislative Council elections: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। सात प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। इनमें तीन खंड स्नातक और चार खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशी शामिल हैं। अब कुल 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सभी सीटों पर 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। चुनाव में कुल 14.18 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

वाराणसी में सबसे ज्यादा प्रत्याशी

निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशियों की संख्या की बात करें तो वाराणसी खंड स्नातक सीट पर सबसे अधिक 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर 17 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, लखनऊ खंड स्नातक और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट पर 16-16 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
आगरा खंड स्नातक, इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक और लखनऊ खंड शिक्षक सीट पर 13-13 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी मुकाबले की तैयारी तेज हो गई है। 23 अक्टूबर को मतदान होगा।

मतदान के लिए मतदाताओं को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। यदि निर्धारित पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, तो आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड समेत 10 वैकल्पिक पहचान पत्रों में से किसी एक का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Back to top button