UP Nagar Nikay Chunav: जानिए कब है आपके जिले में इलेक्शन?
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। दो चरणों में चुनाव होने हैं।

प्रत्येक चरण में 9 मंडल में चुनाव कराए जाएंगे। 3 और 11 मई को वोटिंग होगी जबकि 13 मई को मतगणना कराई जाएगी।इस बार नगर निगम के चुनाव में ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा। वहीं बाकी के निकाय चुनाव मतपेटिका के जरिए होंगे। साल 2017 के चुनाव के मुकाबले इस बार 96 लाख ज्यादा मतदाता 14684 पदों के लिए वोट डालेंगे।
प्रत्येक चरण में 9-9 मंडलों के जिलों को शामिल किया गया है।
पहला चरण का चुनाव जो 4 मई 2023 को होना है उनमे शामिल होने वाले मंडल हैं –
- सहारनपुर मंडल- शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर
- मुरादाबाद- बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल
- आगरा मंडल- आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी
- झांसी मंडल – झांसी, जालौन, ललितपुर
- प्रयागराज मंडल- कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़
- लखनऊ मंडल – उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी
- देवीपाटन मंडल- गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती
- गोरखपुर मंडल- गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर
- वाराणसी मंडल- गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली,जौनपुर
पहला चरण का चुनाव जो 11 मई 2023 को होना है उनमे शामिल होने वाले मंडल हैं –
- मेरठ मंडल- मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद
- बरेली मंडल – बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत
- अलीगढ़ मंडल – हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़
- कानपुर मंडल – कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इाटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात
- चित्रकूट मंडल- हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा
- अयोध्या मंडल – अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी
- बस्ती मंडल – बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर
- आजमगढ़ मंडल -आजमगढ़, मऊ, बलिया
- मीरजापुर मंडल – सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर
