एक ही दिन में भरी 2 दुल्हनों की मांग, प्रेमिका से कोर्ट मैरिज तो रात में घरवालों की पसंद…

UP News : यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। हरपुर बुदहट इलाके में एक युवक ने एक ही दिन में दो अलग-अलग लड़कियों से शादी कर ली।

UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने एक ही दिन में दो शादी कर डाली. दिन में वह प्रेमिका के साथ अदालत पहुंचा और कोर्ट मैरिज रचाई. रात में घरवालों की ओर से तय रिश्ते के अनुसार धूमधाम से बारात ले जाकर दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली. मामला का खुलासा होने पर जमकर हंगामा हुआ. अब पुलिस सच्चाई पता लगाने में जुटी है.

युवक ने भरी 2 दुल्हनों की मांग

मामला गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके का है. यहां की रहने वाली युवती का गांव के पास के ही बिरादरी के एक युवक से पिछले करीब 4-5 सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. प्रेमिका का कहना है कि दोनों ने मंदिर में शादी की थी. प्रेमी से शारीरिक संबंध थे. दो बार गर्भपात भी कराया. इधर, लड़के के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी. प्रेमिका ने बताया कि मेरे साथ कोर्ट मैरिज करने वाले दिन ही रात में उसने घर वालों की पसंद वाली लड़की से शादी की है. 

ये भी पढ़े:-शादी के 15वें दिन पति का कराया कत्ल, प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की सुपारी…

प्रेमिका का कहना है कि जैसे ही मुझे इस बारे में पता चला, तो  तुरंत उसके घर पहुंची, लेकिन वहां मुझे अपमानित किया गया. युवक के परिवारवालों ने भला-बुरा कहकर घर से बाहर निकाल दिया. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

गोरखपुर के एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली है. युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह फरार हो गया. उसके घरवाले भी गायब हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जिसने भी गड़बड़ी की है, उसे सजा मिलेगी. 

ये भी पढ़े:-बच्चे हो जाएं सावधान! एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक का हुआ भंडाफोड़…

Back to top button