UP News: यूपी में ARP और SRG पदों पर चयन शुरू, जानें कौन से शिक्षक कर सकते हैं अप्लाई

UP News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 5 साल पढ़ा चुके शिक्षकों के लिए बड़ा मौका। 16 जिलों में SRG और प्रत्येक ब्लॉक में ARP पदों पर जल्द होगी भर्ती। जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया।

UP School Teacher Selection 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक बेहतरीन खबर है। राज्य के बेसिक शिक्षा परिषद ने स्टेट रिसोर्स ग्रुप (SRG) और अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) के खाली पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। जिन शिक्षकों को पढ़ाते हुए 5 साल से अधिक का समय हो चुका है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक प्रेम रंजन सिंह ने इस संबंध में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

16 जिलों में भरे जाएंगे SRG के पद

इस्तीफे और अन्य कारणों से खाली हुए कुल 22 एसआरजी (SRG) पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए बीएसए को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो-दो शिक्षकों के नाम 27 जून तक भेजने का निर्देश दिया गया है।

  • 3-3 पद: बुलंदशहर और प्रयागराज

  • 2-2 पद: कुशीनगर और मेरठ

  • 1-1 पद: अंबेडकर नगर, अमरोहा, बांदा, बस्ती, एटा, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, हरदोई, झांसी, कौशांबी, लखीमपुर खीरी और सिद्धार्थनगर।

ये चयनित शिक्षक परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण (Cooperative Supervision) करने और जिला स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने का काम करेंगे।

हर ब्लॉक में तैनात होंगे 6 ARP

स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में 6-6 अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) रखे जाएंगे। राज्य भर में कुल 4,956 ARP की तैनाती की जाएगी।

योग्यता और शर्तें:

  1. अनुभव: न्यूनतम 5 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी होनी चाहिए। राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कार विजेता शिक्षकों को प्राथमिकता मिलेगी।

  2. रिटायरमेंट अवधि: जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति में कम से कम 5 वर्ष का समय बचा है, वही इसके पात्र होंगे।

  3. कार्यकाल: शुरुआत में चयन 1 वर्ष के लिए होगा, जिसे बेहतर परफॉरमेंस के आधार पर 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा। (जो शिक्षक पहले 3 साल एआरपी रह चुके हैं, वे दोबारा आवेदन नहीं कर पाएंगे)।

  4. भत्ता: चयनित एआरपी को हर महीने 4,500 रुपये का यात्रा भत्ता दिया जाएगा।

कैसी होगी चयन प्रक्रिया?

शिक्षकों का चयन कुल 100 अंकों के मूल्यांकन के आधार पर होगा। इसमें 70 अंक लिखित परीक्षा के और 30 अंक इंटरव्यू (साक्षात्कार) के निर्धारित किए गए हैं। चयनित ARP को अपने ब्लॉक के 30 अलग-अलग स्कूलों का समय-समय पर निरीक्षण करना होगा और वहां शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पढ़ाई सुनिश्चित करानी होगी।

Back to top button