
लखनऊ देश का तीसरा सबसे साफ शहर, 41 अंकों की जबरदस्त उछाल
Lucknow News: पिछले साल स्वच्छता सर्वेक्षण में 44वें स्थान पर रहे लखनऊ ने इस बार 41 अंकों की जबरदस्त छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को बताया कि हाल ही में जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 रैंकिंग (Swachh Survekshan 2024) के अनुसार, लखनऊ देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बन गया है। उत्तर प्रदेश के मंत्री ने कहा कि राजधानी ने अपनी पिछली रैंकिंग से 41 अंकों का सुधार किया है। लखनऊ नगर निगम को इस उपलब्धि के लिए 17 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा
लखनऊ ने लगाई 41 अंकों की छलांग
खन्ना ने X पर पोस्ट किया “केंद्र सरकार के ‘स्वच्छता सर्वेक्षण-2024’ में, राज्य की राजधानी लखनऊ ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। जारी सूची में, लखनऊ ज़िले ने पिछली रैंकिंग से 41 अंकों की छलांग लगाकर देश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है।”
यह भी पढ़ें…
नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने की क्रांति, राजीव रंजन ने की सराहना
नगर निगम की मेहनत लाई रंग
लखनऊ नगर निगम और नगर आयुक्त के नेतृत्व में बीते एक साल में शहर की सफाई व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए गए। कूड़ा प्रबंधन, घरों से कचरे की अलग-अलग श्रेणियों में छंटाई, नियमित वार्ड सफाई, डिजिटल निगरानी प्रणाली, जन जागरूकता अभियान और कई स्थानों पर आधुनिक संसाधनों की तैनाती ने लखनऊ की छवि को पूरी तरह से बदल दिया।
यह भी पढ़ें…
यूपी में बजा पंचायत चुनाव का बिगुल; राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना…
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में गुजरात की राजधानी अहमदाबाद ने पहला स्थान हासिल किया है, जोकि पिछले साल पांचवें स्थान पर था. वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जो पिछले साल की तुलना में तीन स्थान ऊपर चढ़ा है. लखनऊ की तीसरी रैंकिंग ने शहरवासियों में उत्साह भर दिया है।
यह भी पढ़ें…
Kawad Route पर बिक रही धड़ल्ले से शराब… एसटी हसन बोलें, फिर नॉनवेज पर पाबन्दी क्यों





