Sitapur के BSA ऑफिस में दे दनादन…, प्रिंसिपल ने अधिकारी को बेल्ट से पीटा

Sitapur Viral Video: यूपी के सीतापुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक टीचर ने जिला बेसिक अधिकारी को उन्हीं के ऑफिस में बेल्ट से बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया है।

Sitapur Viral Video: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। यहां एक प्रिंसिपल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के ऑफिस में उसके साथ मारपीट की है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रिंसिपल ने अधिकारी को बेल्ट से पीटा है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रिंसिपल को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आरोपी शिक्षक के खिलाफ चल रही थी जांच

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि आरोपी शिक्षक बृजेंद्र वर्मा के विरुद्ध किसी मामले में एक जांच चल रही थी। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है की बीएसए और शिक्षक के बीच कुछ बातचीत हो रही है। अचानक सामने खड़े शिक्षक हाथ में ली हुई फाइल मेज पर पटकते हुए अपनी बेल्ट निकाल लेते हैं। फिर बीएसए पर दनादन बेल्ट बरसाने लगते हैं।

बीएसए ने शिकायत की पुष्टि और स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन हेडमास्टर की दी गई सफाई उन्हें पसंद नहीं आई और दोनों लोगों में बहस होने लगी, बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आगबबूला हो चुके बृजेंद्र वर्मा ने पहले फाइल टेबल पर फेंकी, फिर अपनी बेल्ट उतार कर बीएसए को पीटने लगे।

ये भी पढ़े-

Prayagraj: SRN हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मरीजों की भर्ती ठप्प…

आरोपी हेडमास्टर को पुलिस की हिरासत में 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेडमास्टर ने बीएसए को कितनी बुरी तरह बेल्ट से मारा, जिसके चलते उन्हें कई चोटें भी आई है।  वहां मौजूद अन्य लोगों ने हेडमास्टर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

ये भी पढ़े-

मिर्जापुर की बिरहा गायिका को पुलिस ने दबोचा, मां दुर्गा पर बनाया था आपत्तिजनक वीडियो

इस दौरान हेडमास्टर ने गाली-गलौज भी की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़े-

CMO ऑफिस में मिला फर्जी डॉक्टरों का गिरोह; जाँच में चौकाने वाले खुलासे…

 

 

 

Back to top button