Lucknow News: बाग में महिला की लाश मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

Lucknow Crime News: लखनऊ में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के बाहरी हिस्से में आम के बाग से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

Lucknow Crime News: यूपी की राजधानी लखनऊ में अब माल के बसहरी गांव में बाग में सोमवार दोपहर एक महिला का शव पड़ा मिला। आशंका है कि हत्याकर उसका शव फेंका गया है। पुलिस ने शव के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दो दिन पूर्व एक महिला की हत्याकर बदमाशों ने शव बोरे में भरकर निगोहां के बांक नाले में फेंका था।

कहां की है ये घटना?

दरअसल, ये घटना  माल थाना क्षेत्र के बशहरी गांव की बताई जा रही है। जहां पर गांव के बाहरी हिस्से में आम के बाग से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़े- UP News: दहेज में ‘THAR’ के बिना रूठा दूल्हा, शादी के मंडप में मचा कोहराम…

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। डीसीपी ने बताया कि शव कि पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त के लिए सभी थानों को फोटो भेजी गई है। इसके साथ ही गुमशुदगी का ब्योरा मांगा गया है।

ये भी पढ़े-UP News: चिकन फ्राई पर शादी में मचा तांडव, बाराती-घराती में जमकर चले लात-घूंसे

 

Back to top button