
यूपी के कई जिलों में Heavy Rain Alert, गरज-चमक संग होगी बारिश…
UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अगले 48 घंटों बाद काले बादलों का फिर कम बैक हो रहा है. विभाग ने एक बार फिर से यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है.
UP Weather Update: वहीं यूपी के कुल 51 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. कई जिलों में हल्की तो कई में मध्यम बारिश की संभावना है. कौशांबी में आकाशीय बिजली गिरने दो की मौत हो गई. वहीं, तीन लोग झुलस गए. लड़की और महिला की मौके पर मौत हो गई. तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. यह हादसा करारी थाना क्षेत्र के अमुरा गांव में हुआ.
इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत के परिजनों को आपदा कोष से तत्काल राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के इलाज का भी आदेश दिया है.
मौसम विभाग की मानें तो जिले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की गतिविधियां बहुत कम रही. इसकी वजह से पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है. पिछले 24 घण्टों में उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग अनुमान बारिश 6.9 के सापेक्ष 0.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी जो कि सामान्य से 87 प्रतिशत कम है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 4.2 के मुकाबले 0.7 मिमी रिकार्ड की गयी जो कि सामान्य से 84 प्रतिशत कम है.
वज्रपात होने की संभावना:
बांदा, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर एवं आसपास.
यूपी के राजधानी के मौसम पर नजरः
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मौसम में आद्रता सामान्य से अधिक रही तथा आशमान साफ रहा दिन में तेज धूप निकली, जिससे उमस भरी गर्मी में वृद्धि हुई. शुक्रवार को बारिश नहीं हुई. कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ में बादल छाये रहेंगे. कुछ स्थानो पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.





