ईरान को प्रतिबंधों में राहत देने के लिए हम तैयार हैं:Trump

US President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे ईरान को प्रतिबंधों में राहत देने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए ईरान को परमाणु मुद्दे पर ठोस प्रगति दिखानी होगी। ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब मध्यस्थ अमेरिका और ईरान को बातचीत की मेज पर फिर से लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस सप्ताह ईरान के साथ बातचीत होने की उम्मीद है। अमेरिका की तरफ से विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, जेरेड कुशनर, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो अमेरिका की तरफ से बातचीत करेंगे। हालांकि ट्रंप ने उन दावों का खंडन कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि ट्रंप प्रशासन ने ईरान को कुछ रियायतें पेश की हैं। ट्रंप ईरान को प्रतिबंधों में कुछ राहत देने और ईरान के फ्रीज धन को जारी करने के लिए तैयार हैं। ईरान ने भी संकेत दिए हैं कि वे परमाणु मुद्दे पर लचीला रुख अपना रहे हैं, लेकिन समय की प्रतिबद्धता को लेकर समझौता नहीं हो पा रहा है।

अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिश जारी
एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका, मध्यस्थों के माध्यम से सकारात्मक बातचीत कर रहा है, लेकिन अमेरिका ने साफ कर दिया है कि परमाणु मुद्दे के समाधान के बिना कोई समझौता नहीं होगा। ट्रंप ने दिए एक बयान में ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
Back to top button