
विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने कराई ‘घर वापसी’, इस्लाम छोड़ वापस हिंदू धर्म में लौटे 12 लोग
Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में मुस्लिम बने 12 लोगों की हिंदू धर्म में वापसी हो गई। गोमती नगर के शिव भोला मंदिर में साधु-संतों ने वैदिक विधि- विधान से शुद्धिकरण करके हिंदू धर्म की वापसी कराई।
Lucknow News: सनातन धर्म की वैज्ञानिकता और महानता ही ऐसी है कि जो भी इसे जानने या समझने की कोशिश करता है, वो बस इसी का होकर रह जाता है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आ रहा है, जहां 12 मुस्लिमों ने इस्लाम त्यागकर सनातन धर्म में घर वापसी की। इसी के साथ इन सभी ने अपने इस्लामिक नामों को त्यागकर हिन्दू नाम रख लिए हैं।
क्या है पूरा मामला
ये घटना लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के विशाल खंड-1 की है। यहीं पर स्थित है शिव भोला मंदिर। इसी मंदिर में सभी 12 मुस्लिमों ने सनातन धर्म में घर वापसी की। घर वापसी करने के लिए इन सभी ने हिन्दू संगठनों से संपर्क साधा और इसके बाद हिन्दू संगठनों की मदद से इन लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई।
माथे पर लगाया गया त्रिपुंड
इस दौरान सबसे पहले इन लोगों का मुंडन करवाया गया। फिर शुद्धिकरण संस्कार करवाया गया। बाद में हवन और पूजा पाठ के बाद सभी को भगवा वस्त्र पहनाया गया और माथे पर त्रिपुंड भी लगाया गया। घर वापसी के बाद हिन्दू संगठन ने ऐलान किया है कि वे जल्द ही कुछ और जगह घर वापसी कराएंगे।
विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय ने आरोप लगाया कि यूपी में गज़वा-ए-हिंद का मजबूत चेहरा है छांगुर पीर, मोहम्मद अहमद खान व अब्दुल माबूद रज़ा उर्फ आकिब है। इन लोगो ने देश व विदेश में लगभग तीन हजार हिंदुओं का धर्मांतरण कराया है। जिसकी रिपोर्ट गोमती नगर सहित यूपी व अन्य राज्यों में पंजीकृत है । उन्होंने आरोप लगाया की इन मामलों की जांच कर रही एजंसियों की भूमिका संदिग्ध है ।





