Aniruddhacharya के बयान पर मच गया बवाल?, लड़कियों की शादी की उम्र पर टिप्पणी के बाद मांगी माफी

Aniruddhacharya Controversy: अनिरुद्धाचार्य ने माफी मांगते हुए कहा कि आप लोगों ने हमें बताया कि कुछ बहनें नाराज हैं. मेरी बात का गलत अर्थ निकाला गया. मैंने कहा था कि कुछ लड़कियां लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर कई जगह संबंध बनाती हैं।

Aniruddhacharya Controversy: शादी के लिए लड़कियां लाते हैं 25 साल की। तब तक लड़कियां चार जगह मुंह मार चुकी होती हैं। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का यह बयान उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। उनके इस बयान के खिलाफ सोशल मीडिया पर पहले से ही महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश दिखाई दे रहा था। अब मथुरा में बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की बैठक बुलाकर अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। इसके साथ ही शनिवार को मुकदमा दर्ज कराने के लिए न्यायालय में प्रार्थना-पत्र भी दाखिल किया जाएगा।

सामाजिक और धार्मिक प्रभाव

यह विवाद अनिरुद्धाचार्य की पहले की टिप्पणियों, जैसे भगवान शिव और महिलाओं की सुंदरता पर बयानों, से जुड़ा है, जिन्हें भी विवादास्पद माना गया था. इस बार, उनके बयान ने सामाजिक और धार्मिक संवेदनशीलता को छुआ, जिसके कारण मथुरा में साधु-संतों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया. माफी के बाद भी, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ लोग उनकी मंशा पर सवाल उठा रहे हैं।

महिलाओं को न्याय दिलाने में प्रतिबद्ध

बार एसोसिएशन के सचिव ने कहा कि अनिरुद्धाचार्य की उनकी इस टिप्पणी से समाज की अविवाहित युवतियों और महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। बार एसोसिएशन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और महिला अधिवक्ता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। बार एसोसिएशन ने कहा कि वह महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाला है।

ये भी पढ़े-

UP RERA ने बनाया नया कीर्तिमान, 1410 करोड़ रुपए की सुनिश्चित की वसूली

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वे मंच से महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिख रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद से लगातार विरोध हो रहा है।

 

Back to top button