Lucknow: मां को प्रेमजाल में फंसाया; बेटे के साथ कर दिया दरिंदगी…

Lucknow News: लखनऊ में महिला को प्रेमजाल में फंसाकर आरोपी ने उसके 11 साल के बेटे का प्राइवेट पार्ट कटवा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंजूर हसन उर्फ सैफी नाम के एक शख्स ने हिंदू महिला से दोस्ती कर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद पति से संबंध तुड़वाकर 11 साल के बेटे समेत उसे लेकर चला गया। आरोप है कि बेटे का भी शोषण किया और फिर उसका खतना करवा दिया। आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूटा किशोर भागकर अपने पिता के पास पहुंचा। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने गुरुवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दरिंदगी कर काटा प्राइवेट पार्ट

ठाकुरगंज के कैंपबेल रोड के रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सआदतगंज के न्यू हैदरगंज में कपड़े की दुकान चलाती थी। सआदतगंज के नूरबाड़ी के रहने वाले कपड़ा व्यापारी मंजूर हसन उर्फ सैफी ने उनकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसा लिया। पत्नी, बेटे के साथ मंजूर के घर चली गई। पिता का आरोप है कि मंजूर उनके 11 साल के बेटे के साथ गलत हरकतें करता था। उसने जबरदस्ती बेटे के प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन करवा दिया।

परेशान होकर पिता के घर भाग आया बच्‍चा

परेशान होकर बच्चा अपने पिता के घर भाग आया। बच्चे ने अपने पिता को सारी बात बताई। इसके बाद पीड़ित पिता ने ठाकुरगंज थाने में बुधवार देर शाम को रिपोर्ट दर्ज करवाई।

मामले की जानकारी अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी और अन्य संगठनों को हुई। हिंदू संगठन भी विरोध प्रदर्शन पर उतर आए थे। सोशल मीडिया पर भी मैसेज वायरल हुआ। मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने आनन फानन कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

Back to top button