
Agra News: पति ने 20 फीट ऊंचे पुल से पत्नी को दिया धक्का, नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी…
Agra News: आगरा में विवाद के बाद एक पति ने पत्नी को पुल से नीचे फेंक दिया। गुस्साए राहगीरों ने पति की जमकर धुनाई कर दी। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए भेजा गया। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया।
Agra News: आगरा में एक पति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी को ईदगाह रेलवे पुल से 20 फीट नीचे फेंक दिया। यह घटना तब हुई जब पति कुलदीप अपनी पत्नी चंचल को उसके मायके से वापस ला रहा था। कुलदीप और चंचल की शादी तीन साल पहले हुई थी और उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। झगड़े से नाराज होकर चंचल करीब 45 दिन पहले अपने मायके चली गई थी। कुलदीप उसे वापस लाने के लिए गया था। लौटते समय, दोनों के बीच फिर से बहस हो गई, जिसके बाद कुलदीप ने चंचल को पुल से नीचे धक्का दे दिया। चंचल रेलवे ट्रैक के पास गिरी और उसे गंभीर चोटें आईं.
झगड़े के बाद दिया पुल से धक्का
शाहगंज के रहने वाला कुलदीप एक जूता फैक्ट्री में काम करता है. करीब तीन साल पहले कुलदीप की शादी चंचल के साथ हुई. दोनों की एक डेढ़ साल की बेटी भी है. शादी के बाद से दोनों के बीच अनबन चल रही थी. ऐसे में करीब 45 दिन पहले चंचल मायके चली गई थीं. बुधवार रात कुलदीप उसे मायके से लेकर जब घर रहा था तब दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया. इस दौरान कुलदीप ने गुस्से में अपनी पत्नी को पुल से नीचे धक्का दे दिया.
यह भी पढ़ें…
Lucknow News: सनकी पति ने गर्भवती पत्नी को बांके से काट डाला, मां पर भी किया हमला
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चंचल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. देर रात तक कुलदीप ने यह नहीं बताया कि उनके बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था.
चंचल के मायके वालों का आरोप है कि कुलदीप आए दिन उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.





