प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में बड़ा एक्शन, पूर्व सपा विधायक समेत 7 नामजद..

Prayagraj Cold Storage Accident News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 से अधिक मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हुई है।

Prayagraj Cold Storage Accident News: प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे पर पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने बताया कि फाफामऊ थाना अंतर्गत चंदापुर गांव में एक दुखद दुर्घटना हुई है, जिसमें एक कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा ढह गया है। कोल्ड स्टोरेज का मालिक अंसार अहमद नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है, जो समाजवादी पार्टी का पूर्व विधायक है। उन्होंने कहा कि हम इस बात की पूरी जांच करेंगे कि इस कोल्ड स्टोरेज के लाइसेंस का कब नवीनीकरण हुआ था और खंडहर जैसे भवन वाले इस कोल्ड स्टोरेज को कैसे लाइसेंस दिया गया। इस घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किस-किस पर दर्ज हुई FIR?

पुलिस ने 7 नामजद और 5 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की है। इसमें अंसार अहमद ‘पहलवान’ के अलावा अंसार के बेटे मंजुल, मैनेजर उस्मान, मोहम्मद असलम बाबा, भतीजे अलावदीन, ड्राइवर जावेद और मोहम्मद इरफान को नामजद किया गया है। घटना को लेकर हत्या समेत 6 अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

CM योगी ने लिया संज्ञान, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के फाफामऊ में हुए हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. साथ ही मृतकों के परिजनों को परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है. घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं. वहीं, पीएमओ ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए घायलों को 50-50 और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया था.

ये भी पढ़े- सैनिकों के लिए सीएम योगी का संदेश: “आप देश की रक्षा करें, आपका परिवार सरकार की जिम्मेदारी”

कोल्ड स्टोरेज का गिर गया था एक हिस्सा

दरअसल, गंगानगर जोन के फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में सोमवार को कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया था. इस दौरान वहां काम करने वाले लोग मलबे में दब गए. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और राहत-बचाव दल पहुंच गया. छज्जा गिरने के बाद अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया था. इस दौरान मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई. वहीं, 14 मजदूरों को घायल अवस्था में निकाला. बचाव कार्य के दौरान 21 से ज्यादा एंबुलेंस लगाई गईं थी. घायलों का मेडिकल कॉलेज के एसआरएन और तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़े- प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज ढहा, मलबे में दबे कई मजदूर, अमोनिया गैस से मचा हड़कंप

डीएम मनीष कुमार वर्मा, पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार, समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे. रेस्क्यू के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव व राहत कार्य में जुटी थीं.

Back to top button