UP News: मधुमक्खियों से बचने के लिए घास में छिपा बुजुर्ग, अचानक लगी आग…

Barabanki News: बाराबंकी में सरपत काटने गए वृद्ध ने मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए आग जला दी। लेकिन उसी आग में खुद ही जिंदा जल गया।

Barabanki News: यूपी के बाराबंकी में मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए खर-पतवार (जंगली घास) में छिप गया। मधुमक्खियों से बचने के लिए किसी से सड़क किनारे लगे खर-पतवार में आग लगा दी, लेकिन लगातार डंक लगने से वह बेहोश होकर उसी आग में गिर पड़े। बुजुर्ग के घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तो वो जली हुई घास में मृत पाए गए। वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मधुमक्खियों के हमले से भागते-बचते हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, राम औतार मूंज (जंगली घास) के सिरका, सूप, डालिया आदि बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार दोपहर वह मूंज लेने जंगल गए थे। रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बचने के लिए राम औतार सड़क किनारे लगी खर-पतवार (जंगली घास) में छिप गए।

आग में जिंदा जलकर हुई मौत
इस दौरान किसी ने मधुमक्खियों को भगाने के लिए खर-पतवार में आग लगा दी। राम औतार इस आग में फंस गए और मौके पर मौजूद लोग वहां से भाग गए। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार वालों ने तलाश शुरू की। उन्हें जली हुई खर-पतवार में राम औतार का शव मिला।

परिवार में मातम
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। राम औतार की पत्नी ने बताया कि सुबह उनके पति बाबा टीकाराम धाम मेले से सिंदूर लाए थे और दोपहर में मूंज लेने जंगल गए थे।

ये भी पढ़े- रेस्टोरेंट के बाथरूम में मिली डेड बॉडी; फांसी के फंदे से आत्महत्या…

हैदरगढ़ पुलिस ने बताया कि यह एक दुखद दुर्घटना है। परिवार की शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच करेगी। फिलहाल यह हादसा स्थानीय लोगों और प्रशासन के लिए चेतावनी की तरह सामने आया है कि जंगल में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़े- UP News: स्कॉर्पियो सवार ने छात्रा को किया किडनैप, पुलिस अधिकारी के सामने दुष्कर्म…!

Back to top button