
बस्ती के हर्रैया में 63 करोड़ की लागत से बना अटल आवासीय विद्यालय जलमग्न
Basti Atal Awasiya Vidyalaya: उमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट और 63 करोड़ रुपये की लागत से बना हर्रैया तहसील के बसहवा स्थित अटल आवासीय विद्यालय आज प्रशासनिक अनदेखी और घटिया प्लानिंग की मिसाल बन चुका है।
जिन गरीब, श्रमिक और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को बेहतर और सुरक्षित भविष्य देने के इरादे से इस भव्य आवासीय परिसर की नींव रखी गई थी, वे मासूम बच्चे आज घुटनों तक भरे बदबूदार पानी में घुसकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं पड़ी।
जल निकासी न होने से झील में बदला स्कूल
सरकार द्वारा मजदूरों और गरीब परिवारों के मेधावी बच्चों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया गया है। लेकिन बस्ती के हर्रैया स्थित इस विद्यालय में बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी और जल निकासी के उचित प्रबंध न होने के कारण हल्की से लेकर भारी बारिश के बाद भी गंभीर जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद स्कूल के मुख्य द्वार, हॉस्टल परिसर और कक्षाओं के आसपास कई-कई फीट पानी भर गया।
परिसर में चारों तरफ पानी भर जाने के कारण न केवल बच्चों का स्कूल आना-जाना दूभर हो गया, बल्कि वहां रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी रहना मुश्किल हो गया। पानी भरने से मुख्य मार्ग कट गए और स्कूल का संपर्क आसपास के रास्तों से कट गया, जिससे शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ।
ये भी पढ़े-UP News: मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा; पोर्टल पर दर्ज हुई मजदूरों की फर्जी हाजिरी
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला
विद्यालय परिसर में जलभराव और गंभीर स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बच्चों के स्वास्थ्य पर संक्रामक रोगों के खतरे और जलभराव के बीच किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियातन स्कूल को बंद करने का निर्णय लिया गया।
साथ ही, बच्चों को सुरक्षित उनके घरों तक भेजने के प्रबंध किए गए। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने इस लचर व्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुए मांग की है कि स्कूल परिसर से जल्द से जल्द पानी निकालने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और भविष्य के लिए जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो।
ये भी पढ़े-डिजिटल अरेस्ट से नौकरी के झांसे तक… लखनऊ में दो लोगों से 36 लाख की साइबर ठगी





