
लखनऊ मेट्रो में बर्थडे पार्टी या प्री वेडिंग शूट, सस्ते में बुक करा सकेंगे कोच
Lucknow News: लखनऊ मेट्रो ने एक खास पहल शुरू की है। अगर आप बर्थडे हो या प्री वेडिंग शूट, अपनी पार्टी को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो मेट्रो कोच बुक करा सकते हैं। यानी मेट्रो के सफर के अलावा अब आप पार्टी भी हो सकेंगी।
Lucknow News: जन्मदिन, किटी पार्टी व प्री-वेडिंग शूट जैसे आयोजन मेट्रो कोच व स्टेशन परिसर में कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने इसकी पहल की है। यात्री को चार घंटे के लिए 10 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। इस दौरान कैमरा मैन सहित चार से पांच लोग आयोजन के सहभागी बन सकेंगे। बाकी लोग टिकट लेकर आयोजन में शामिल हो सकते हैं। अपनी खुशियों के पल को यादगार बनाने के लिए मेट्रो कोच बुक करना होगा। जहां बच्चे, परिवार और वरिष्ठ नागरिक भी शहर भर में यात्रा करते हुए लुत्फ उठा सकते हैं।
सिर्फ 500 रुपये में बुकिंग
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को सिर्फ 500 रुपये में बुकिंग करवानी होगी, जबकि मेहमानों के हिसाब से टिकट का भुगतान अलग से करना होगा. हालांकि, सफाई और नियमों को ध्यान में रखते हुए मेट्रो कोच के अंदर खाने-पीने की अनुमति नहीं होगी.
10 हजार सिक्योरिटी मनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपीएमआरसी ने एक कोच बुकिंग की फीस 5 हजार रुपये रखा है। साथ ही 10 हजार रुपये की सिक्योरिटी भी जमा करनी होगी जो बाद में वापस मिल जाएगी। इसके अलावा अधिकतम यात्रियों की संख्या 20 रहेगी। वहीं, पार्टी का समय 4 घंटे रहेगा। अगर इससे अधिक समय लगता है तो प्रति घंटे 2 हजार रुपये अलग से लगेंगे। अगर मेट्रो में कोई नुकसान हुआ तो सिक्योरिटी फीस से पैसा काट लिया जाएगा।





