UP News: चलती गाड़ी में किशोरी से गैंगरेप, कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई…

UP News: यूपी के गोंडा जिले से दलित कोशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। चलती कार में दो युवकों ने कोशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान कार के बिजली के खंभे से टकराने पर दोनों आरोपी भाग निकले।

उत्तर प्रदेश (UP News) के गोंडा जिले में एक 17 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की के साथ फोन दिलाने के नाम पर दो युवकों ने गैंगरेप किया है। किशोरी के साथ चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म (Gonda News) की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने अपनी मां को घटना की सूचना दी। नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

मोबाइल दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म

थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक (Gonda News) मनोज कुमार पाठक ने सोमवार को बताया कि शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली दलित महिला ने दो युवकों पर, अपनी 17 वर्षीय पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार, उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम दलित महिला अपने पति व पुत्री के साथ किसी कार्यवश अपने रिश्तेदारी में गई थी। वहां पर पंतनगर मोहल्ला निवासी आरिफ और बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भगौतीगंज निवासी रिजवान ने उसकी पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर अपनी कार में बैठा लिया। उसे वह सर्कुलर रोड पर एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां दोनों आरोपियों ने चलती कार में किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं पीड़िता का मेडिकल कराकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button