गोरखपुर को मिली ग्रीन सिटी-माधोपुर सड़क की सौगात, खत्म होगी जाम और जलभराव की समस्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 69.58 करोड़ की लागत से बनी ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का लोकार्पण किया। यह सड़क स्थानीय लोगों के साथ-साथ नेपाल, लखनऊ, वाराणसी जैसे स्थानों पर जाने वालों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी।

CM Yogi Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर के निवासियों को विकास कार्यों की कड़ी में एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (गोरखपुर-सोनौली मार्ग) से ग्रीन सिटी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक निर्मित नवनिर्मित 2-लेन सड़क का औपचारिक लोकार्पण किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर और लोकार्पण शिलापट्ट का अनावरण कर मुख्यमंत्री ने इस मार्ग को जनता को समर्पित किया।

70 करोड़ की लागत से बनी सड़क

करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई यह सड़क 1.8 किलोमीटर लंबी है। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (सोनौली-नौतनवां-गोरखपुर) के ग्रीन सिटी मोड़ से शुरू होकर पटनिया होते हुए सीधे माधोपुर बंधा तक जुड़ती है।

लोकार्पण समारोह के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इस नवनिर्मित सड़क का निरीक्षण किया और जनसभा स्थल तक पहुंचे। मार्ग निर्माण और क्षेत्र के कायाकल्प से खुश स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

जाम और जलभराव की समस्या से मुक्ति

इस नए मार्ग के बनने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही दो प्रमुख समस्याओं का स्थायी समाधान हो गया है। एनएच-24 से सीधे संपर्क जुड़ने के कारण स्थानीय यातायात सुगम होगा और शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।सड़क निर्माण के साथ-साथ सुदृढ़ ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया गया है, जिससे मानसूनी जलभराव से प्रभावित होने वाले इलाकों को बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़े-UP News: फर्जी मार्कशीट पर बन गए ‘वकील’! प्रयागराज में 39 अधिवक्ताओं पर दर्ज हुई FIR

फोरलेन नेटवर्क और ओवरब्रिज से नई पहचान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लगातार हो रहे विकास कार्यों से अब गोरखपुर की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला से अब ‘बदलता गोरखपुर’ साफ नजर आ रहा है। जिले का हर प्रमुख मार्ग फोरलेन से जुड़ रहा है, और बड़े पैमाने पर नए फ्लाईओवरों व ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस इंफ्रास्ट्रक्चर से लोगों के जीवन में सुगमता आई है और गोरखपुर को एक नई वैश्विक पहचान मिली है।

ये भी पढ़े-Varanasi में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त, SDM ने ROB का किया निरीक्षण

Back to top button