
हरदोई में बच्चों के अस्पताल में लगी आग, राहत बचाव कार्य जारी
Fire in Children Hospital in Hardoi: नर्सिंग होम की ऊपरी मंजिल पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की खबर से अस्पताल में अफरातफरी मच गई।
Fire in Children Hospital in Hardoi : हरदोई शहर के नघेटा रोड स्थित सीके गुप्ता के कीर्ति कृष्णा बाल चिकित्सालय में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी, जहां नवजात बच्चों का इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे पूरे परिसर में धुआं भर गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की खबर से मरीज और तीमारदार काफी परेशान हो गए।
बच्चों का है अस्पताल
नर्सिंग होम की ऊपरी मंजिल पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की खबर से मरीज और तीमारदार काफी परेशान हो गए और अस्पताल में अफरातफरी मच गई। अस्पताल बच्चों का है, जिसमें बच्चे ज्यादा भर्ती थे, उनके स्वजन किसी तरह बाहर निकाल कर लाए।
काफी देर बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना ने बच्चों के नर्सिंग होम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही को उजागर कर दिया है।





