कानपुर में दुल्हन ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, शादी के 3 दिन बाद ही किया खौफनाक कांड

UP Crime: कानपुर में एक व्यापारी के बेटे की शादी परिवार के लिए बड़ी मुसीबत साबित हुई। शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने खाने में नींद की गोलियां मिलाकर पूरे परिवार को बेहोश कर दिया और रुपये व जेवर लेकर फरार हो गई।

UP Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर में लुटेरी दुल्हन ने ऐसा खतरनाक खेल खेला कि दूल्हा और उसका परिवार सदमे में है. शादी की शहनाइयां अभी शांत भी (Kanpur Crime) नहीं हुई थीं कि एक दुल्हन ने अपना असली रूप दिखा दिया. शादी के महज तीसरे दिन नई नवेली दुल्हन ने अपने पति को पहले तो नशीला दूध पिलाकर बेहोश किया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे घायल कर दिया. उसके बाद घर में रखे लाखों के जेवर और नकदी लेकर वह रफूचक्कर हो गई.

लुटेरी दुल्हन ने किया परिवार को बेहोश

दुल्हन ने सबसे पहले अपने पति को नशीला पदार्थ मिला हुआ दूध पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया और फिर घर में रखे लाखों के जेवर और नकदी लेकर भाग गई। बताया जा रहा है कि नई नवेली दुल्हन ने परिवार के लिए जो रात को खाना बनाया था उसमें भी नींद की गोलियां मिला दी थी। इस वजह से परिवार गहरी नींद में सो गया।

दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

अगली सुबह जब परिवार ने दूल्हे को कमरे में बेहोश देखा और दुल्हन सोनल को गायब पाया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. दूल्हे को बेहोशी की हालत में ही तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. होश आने पर उसने अपनी आपबीती सुनाई. पीड़ित परिवार ने अब लुटेरी दुल्हन और शादी कराने वाले बिचौलियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. थाना बिल्हौर इंसपेक्टर ने NDTV से फोन पर बातचीत में कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. लुटेरी दुल्हन और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

करीब तीन लाख रुपये और जेवर के साथ फरार

दो दिन सब ठीक रहा, लेकिन 31 अगस्त की सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो उनका सिर चकरा रहा था. घर की बहू गायब थी. अलमारी खुली थी. तिजोरी में रखे लगभग तीन लाख रुपये और जेवर सब गायब था. बहू अपने कपड़े के साथ-साथ घर में रखे पैसे और जेवर लेकर गायब हो गई थी. आसपास ढूंढा गया. कुछ पता नहीं चला. फिर समझते देर नहीं लगी कि दुल्हन ने खाने में कुछ खिलाकर घरवालों को गहरी में नींद में सुला दिया और फिर कांड कर गई.

ये भी पढ़े-

छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में CM का एक्शन, कई पुलिस अधिकारी सस्पेंड

महेश गुप्ता का कहना है बहू ने ये काम अकेले नहीं किया गया. उनका आरोप है कि इसके साथ दूसरे लोग भी शामिल होंगे. महेश गुप्ता ने इसकी शिकायत बिल्हौर कोतवाली में की है. एसीपी अमरनाथ यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जिन लोगों ने शादी कराई थी उनके बारे में पता करके उनको बुलाया जा रहा है. एक टीम आजमगढ़ भी भेजी जा रही है.

Back to top button