
UP News: कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट, दो की मौत कई घायल; 50 मीटर दूर मिले मानव अंग
Farrukhabad Blast: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शनिवार दोपहर एक कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाके में दो बच्चों की मौत हो गई है और छह घायल हैं।
Farrukhabad Blast: उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में शनिवार (4 अक्टूबर 2025) को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक कोचिंग सेंटर में धमाका हुआ। थाना कादरी गेट क्षेत्र स्थित द सन क्लासेस लाइब्रेरी के ग्राउंड फ्लोर पर विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो लोगों के चीथड़े उड़ गए। इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत पुष्टि हो चुकी है, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
दो लोगों के उड़े चीथड़े
हादसे में कोचिंग सेंटर के अंदर का पूरा स्ट्रक्चर ध्वस्त हो गया। बाहर की स्लैब और पक्की दीवारें 50 मीटर दूर जा गिरीं, जबकि बाहर लगी लोहे की जाली डेढ़ सौ मीटर दूर पानी के गड्ढे में जा गिरी। यह विस्फोट कितना भयानक था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ छात्रों के शरीर के मांस के लोथड़े घटना स्थल पर ही पड़े मिले।
ये भी पढ़े-
संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, HC ने खारिज की याचिका
लोहिया अस्पताल में गांव निनौआ निवासी कक्षा पांच का छात्र अभय, सेंट्रल जेल के निकट निवासी कक्षा छह की छात्रा अंशिका गुप्ता, गुंजन विहार कालोनी निवासी कक्षा पांच का छात्र पियूष यादव व उसका भाई कक्षा तीन का छात्र निखिल यादव अस्पताल में भर्ती हैं।
ये भी पढ़े-
UP News: पत्नी बॉयफ्रेंड संग हो गई फरार….,पति ने 4 बच्चों संग नदी में लगाई छलांग
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों से जानकारी ली। घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने फोर्स के साथ मौके पर जांच की। मौके पर बारूद जैसी गंध आ रही थी।
ये भी पढ़े-
यूपी में “शक्ति” तूफान का तांडव; 48 घंटे बंपर बारिश का अलर्ट जारी
वहीं सेप्टिक टैंक फटने की भी आशंका जताई गई। धमाके के कारणों को तलाशा जा रहा है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी सेप्टिक टैंक में विस्फोट हुआ है। असल वजह जानने के लिए कमेटी गठित की जा रही है।





