UP में चक्रवात ‘मोंथा’ का असर शुरू, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

UP heavy rain alert: लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, बस्ती और कुशीनगर में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जौनपुर, भदोही, आजमगढ़ समेत 20 से ज्यादा जिलों में बादल छाए हैं। 20 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

UP heavy rain alert: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। दीपावली के बाद इस बार ठंड का आगमन नहीं हुआ है। गोरखपुर में सुबह से बारिश हो रही है, और लखनऊ समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की वर्षा का अनुमान जताया है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। चक्रवात ‘मोंथा’ का भी असर दिखने की संभावना है, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान कम हो सकता है। बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है। जानिए पूरे प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है?

नोएडा से अयोध्या तक ऐसा होगा मौसम

आईएमडी से मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली से सटे नोएडा में मौसम सामान्य रहेगा.इस दौरान छिटपुट बादल जरूर दिखाई देंगे. वहीं गोरखपुर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रामपुर, बरेली में भी सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध दिखाई देगा. लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम सामान्य रहेगा.

कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?

राजधानी में भी बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में मंगलवार को भी बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद बुधवार को आसमान आमतौर पर साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान के तट से टकराने के बाद फिर परिस्थितियां बदल सकती हैं। यदि तूफान का रुख पश्चिम की ओर रहा तो लखनऊ में भी अच्छी बारिश हो सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

ये भी पढे-

Lucknow में बदला मौसम का रुख, बेमौसम बारिश से गिर सकता है पारा

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 48 घण्टे में यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी. वहीं न्यूनतम तापमान भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा.जिससे यूपी में ठंड बढ़ेगी।

 

Back to top button