
Lucknow News: यूपी में पेट्रोल-LPG की कमी नहीं, लखनऊ में पैनिक बायिंग से बढ़ी डिमांड
Petrol Sale Increased: यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी नहीं है। 25-26 मार्च के बीच पैनिक बायिंग से अचानक डिमांड बढ़ी, लेकिन सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। हर जगह डिलीवरी की जा रही है।
Petrol Sale Increased: मिडिल ईस्ट में के जंग के साइड इफैक्ट्स की वजह से देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह फैल रही है। राजधानी लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार का दिन अफरा-तफरी भरा रहा। किसी पंप पर टंकी खाली मिली तो किसी पर मशीन बंद। कहीं पुलिस तैनात थी तो कहीं कर्मचारी भीड़ से जूझ रहे थे। समस्या सिर्फ भीड़ की नहीं थी, सप्लाई और संचालन की दिक्कतों ने भी हालात को और पेचीदा बना दिया। इस सबके बीच ईंधन की कमी की अफवाह आग में घी का काम कर रही थी।
बढ़ती मांग के कारण टंकियां खाली
देवा रोड स्थित अभिनंदन फ्यूल्स पर दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे पेट्रोल और डीज़ल का वितरण पूरी तरह ठप हो गया। कर्मचारियों ने बताया कि लगातार बढ़ती मांग के कारण टंकियां खाली हो गईं। इस आशंका के अफवाह का रुप लेने के कारण ही लोग पांच लीटर के टैंक वाली एक्टिवा में 700 रुपये का पेट्रोल डलाने पहुंचे थे। सब का एक ही लक्ष्य बस गाड़ी का टैंक फुल कराने का था। इसके बाद भी लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं हुई।
ये भी पढ़े- UP News: ‘शादीशुदा पुरुष का बालिग के साथ लिव-इन में रहना जुर्म नहीं’- इलाहाबाद हाईकोर्ट
सोशल मीडिया पर लगातार वायरल
लोगों के माहौल को पैनिक करने और दर पेट्रोल पंपों से भीड़ की वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल करने के कारण लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में सामन्य दिनों की अपेक्षा ढाई गुणा अधिक पेट्रोल और डीजल की बिक्री हुई। इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पेट्रोल की बिक्री जहां दो करोड़ 80 लाख लीटर हुई वहीं डीजल की बिक्री पांच करोड़ लीटर को भी पार कर गई।
डीजल पेट्रोल के लिए लोग हर पेट्रोल पंप का चक्कर लगा रहे हैं, वहीं दूरी ओर एक दूसरे को मार रहे हैं। pic.twitter.com/oWEHiyRFfx
— Abhimanyu Singh (@Abhimanyu1305) March 27, 2026
फिलहाल livenewindia इस वायरल विडियों की पुष्टि नहीं करता है।
सरकार ने इस मुद्दे पर लिया संज्ञान
पैनिक में लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ के बाद सरकार ने इस मुद्दे पर संज्ञान लिया. तुरंत बयान जारी कर कहा कि अभी तेल की कोई कमी नहीं है. अफवाह फैलानेवालों पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं. अपने संबोधन में सीएम योगी ने भी अफवाहबाजों का जिक्र किया है।
ये भी पढ़े- UP Weather: यूपी में आज बारिश का भयंकर अटैक… इन जिलों में बरसेंगे मेघ





