
UP Weather: यूपी में आज बारिश का भयंकर अटैक… इन जिलों में बरसेंगे मेघ
UP Weather Update: यूपी में मौसम बदल गया है। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, सीतापुर समेत 10 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हरदोई में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई।
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदल गया है. चिलचिलाती धूप के बीच अब बादलों ने डेरा डाल लिया है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज यानी 27 मार्च से लेकर 28 मार्च की सुबह तक प्रदेश के बड़े हिस्से में भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरना) की संभावना है. अगले 24 घंटों में यूपी के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ कुदरत का कयामत वाला प्रहार देखने को मिल सकता है.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को अमेठी, अंबेडकरनगर, अयोध्या और प्रयागराज समेत 30 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, एक दर्जन से अधिक जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के पूर्वानुमान हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 मार्च तक बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर बारिश की संभावना है।
हालांकि 28 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 29 मार्च से एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके चलते 29 से 31 मार्च तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिर से गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.
ये भी पढ़े- UP News: लाइसेंसी रिवाल्वर से डॉक्टर ने की आत्महत्या, पति को देखकर चीख पड़ी पत्नी
कई जिलों में छाए बादल
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को मध्य यूपी के कुछ जिलों समेत पूर्वी एवं पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और तेज हवा चलेगी, जबकि शनिवार से इसका असर प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में दिखेगा। मौसम में बदलाव की वजह से दिन और रात के तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
ये भी पढ़े- Noida: विशाल मेगा मार्ट बना आग का गोला, लाखों का सामान जलकर स्वाहा
शुक्रवार को लखनऊ में भी अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। राजधानी में दिन का पारा 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। अगले दो दिन पश्चिम के दो दर्जन जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। एक अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में फिर से वृद्धि होगी।





