UP सरकार ने खोला खजाना, 59,019 करोड़ का पेश किया अनुपूरक बजट

यूपी सरकार ने विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया।

UP Assembly: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शून्यकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पेश किया। उन्होंने वित्त वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगों को सदन के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रस्तावित अनुपूरक बजट का आकार 59019.54 करोड़ रुपये है। इसमें राजस्व लेखे का व्यय 17399.50 करोड़ रुपये तथा पूंजी लेखे का व्यय 41620.04 करोड़ रुपये है।

बजट की मुख्य बातें और वित्तीय ढांचा:

  • कुल बजट का आकार: ₹59,019.54 करोड़
  • राजस्व लेखे का व्यय: ₹17,399.50 करोड़
  • पूंजीगत लेखे का व्यय: ₹41,620.04 करोड़
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह अनुपूरक बजट प्रदेश के विकास की प्राथमिकताओं और विभिन्न विभागों की तात्कालिक आवश्यकताओं व मांगों के अनुरूप तैयार किया गया है।
WhatsApp Image 2026-08-04 at 12.54.02 PM
बजट का एक बड़ा हिस्सा 41,620.04 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित किया गया है, जो राज्य में बुनियादी ढांचे और दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं को गति देगा।

कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए, विपक्ष ने हंगामा तेज कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और विपक्ष का आचरण न केवल असंवैधानिक बल्कि शर्मनाक है। आरोप लगाया कि कार्यमंत्रणा समिति में पहले से तय एजेंडे के बावजूद विपक्ष सदन का समय बर्बाद कर रहा है और 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इस दौरान सपा विधायक सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर दिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव एथिक्स कमेटी को भेजने की चेतावनी भी दी। हंगामे के दौरान विपक्षी विधायकों और मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

यह भी पढ़ें…

राम मंदिर चोरी मामले में आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होगी गहन जांच

Back to top button