
Lucknow News: अलीगंज में आग का तांडव, फायर ब्रिगेड पर गिरा छज्जा
Lucknow fire News: आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां बुझाने में लगानी पड़ीं. फायर फाइटिंग के दौरान मकान का छज्जा गिरने से फायर ब्रिगेड के 5 कर्मचारी घायल हो गए।
Lucknow fire News: लखनऊ के अलीगंज इलाके के उस्मानपुर गांव में तीन मंजिला इमारत में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसमें अवैध तरीके से पटाखा गोदाम संचालित हो रहा था। बिल्डिंग में आग लगने से आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। आग लगने की सूचना पर करीब दर्जन भर से अधिक दमकल की गाड़ियां माैके पर पहुंची। इस बीच गोदाम से सटे एक अवैध हॉस्टल की रेलिंग ढह गई। नीचे खड़े होकर आग पर काबू पा रहे 5 दमकल कर्मी मलबे में दबने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू:
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि अंदर फंसे कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अंकुश मित्तल खुद मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे उस्मानपुर सेक्टर-के में आग लगने की सूचना मिली थी। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। टीम ने मकान और गोदाम की हर मंजिल की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया कि अंदर कोई व्यक्ति फंसा न हो।
बीकेटी और इंदिरानगर से बुलाई गईं गाड़ियां:
सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि दमकल की कई गाड़ियां बीकेटी और इंदिरानगर स्टेशनों से तुरंत मौके पर पहुंची थीं। हमारी प्राथमिकता आग बुझाने के साथ-साथ लोगों की जान बचाना था। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट या फोटो फ्रेम बनाने में इस्तेमाल होने वाली ज्वलनशील सामग्री मानी जा रही है। हालांकि, सटीक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
ये भी पढ़े-
Ghaziabad: फ्लैट में आग लगने से मां बेटी झुलसीं, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती
सभी घायल फायर कर्मियों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। चश्मदीदों के अनुसार आग इतनी भयंकर थी कि बिल्डिंग के एक सिरे का छज्जा भी टूटकर गिर गया।
ये भी पढ़े-
Lucknow Crime: गोमती नगर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होटल बुलाकर पिलाया नशीला पेय…





