Lucknow News: लखनऊ के पॉश इलाके में घुसा तेंदुआ, लोगों ने दहशत में गुजारी रात

Lucknow News: लखनऊ के कैंट इलाके में तेंदुआ दिखने से दहशत फैल गई। एक युवक ने तेंदुए का वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम गठित की है।

Lucknow News: लखनऊ में छावनी क्षेत्र के बंगला बाजार इलाके में  तेंदुआ होने की सूचना से लोगों में बेचौनी बढ़ गई है। बीती रात गन्ना अनुसंधान संस्थान के पास तेंदुए के पगचिह्न देखे जाने के बाद आसपास लोगों में दहशत का माहौल रहा है। संस्थान के सटे हुए इच्छापुरी, गीतापुरी कॉलोनियों के बच्चे और बड़े घरों में दुबके रहे। जो बच्चे साइकिल से चारबाग केकेसी या आलमबाग के आनन्दनगर स्कूल जाते थे, उन्हें उनके परिजन खुद स्कूल छोड़ने और लेने पहुंचे।

गन्ना संस्थान इलाके में तेंदुए पदचिह्न

प्रारंभिक जांच में कैंट क्षेत्र के गन्ना संस्थान के खेतों में तेंदुए के स्पष्ट पदचिह्न मिले, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि जंगली जानवर वाकई इलाके में मौजूद था. वन विभाग ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की, जो तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ने और जंगल में वापस छोड़ने के लिए सक्रिय हो गई है. बंगला बाजार एक व्यस्त रिहायशी इलाका है, जहां सुबह के समय लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकलते हैं. तेंदुए का इस तरह शहर के बीचों-बीच दिखना चिंताजनक है।

लोगों ने दहशत में गुजारी रात

बीती रात कैंट के छावनी क्षेत्र में तेंदुए का पगचिह्न होने की पुष्टि के बाद से जंगल के आसपास झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों में दहशत में है। बड़ी लाल कुर्ती से सटे हुए जंगल की वजह से यहां के लोग तेंदुआ के खौफ में दिन रात गुजर दिए। दिन में तेंदुए के किस्से से बीता तो लोगों ने रात दहशत में गुजारी। बड़ी लाल कुर्ती के मनोज कश्यप बताते है कि तेंदुआ नाम से लोग भहभीत हैं। उन्हें यह नहीं पता है कि तेंदुआ नजर आने पर कैसे उससे निपटा जाए। वन विभाग के लोग आए थे। उन्होंने शाम और तड़के तेंदुआ आने की बात करते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

ये भी पढ़े-

Azam Khan की रिहाई से पहले सीतापुर में धारा 144, समर्थकों ने जेल रोड किया जाम

वन विभाग और कैंटोमेंट बोर्ड मिलकर कंट्रोल रूम बनाएं हैं। जहां तेंदुए के तलाश में लगाई गई टीमें और ट्रैप कैमरे से रखे जा रहे नजर पर कंट्रोल रूम भी अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। इस बीच तेंदुआ कहीं नजर आने पर वन विभाग का सीयूजी हेल्पलाइन नंबर 7839434282 और कैंटोमेंट बोर्ड के सेक्शन ऑफिसर का मोबाइल नंबर 9838583846 पर फोन करके सूचना दे सकते है।

ये भी पढ़े-

गोंडा में दामाद का खौफनाक कांड, पत्नी को करंट से उतारा मौत के घाट; ससुर भी घायल

Back to top button