
नेहा सिंह राठौर को तलाश रही लखनऊ पुलिस, नोटिस का भी नहीं दे रहीं जवाब
Lucknow News: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर किए विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से ही नेहा सिंह राठौर मुश्किल में हैं. अब लखनऊ और वाराणसी की पुलिस उन्हें तलाश रही है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल रहा है.
Lucknow News: पहलगाम आतंकी हमले पर भड़काऊ पोस्ट मामले की आरोपी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) लखनऊ पुलिस की रडार पर हैं। नेहा पर राष्ट्रीय अखंडता को प्रभावित करने और धर्म-जाति के आधार पर समुदायों को भड़काने जैसे आरोप लगे हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद वह हजरतगंज थाने में बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची। अब पुलिस की दो टीमें उनको गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही हैं। इस बीच, नेहा सिंह राठौर अपने X हैंडल से लगातार पोस्ट कर रही हैं।
नेहा के ठिकानों पर दबिश जारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों शहरों की टीमें उनके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी. नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने गानों और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सामाजिक-सियासी मुद्दों पर बेबाक राय रखती रही हैं, जिसके कारण पहले भी कई बार विवादों में घिरी हैं. इस बार का मामला संवेदनशील होने की वजह से पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती. फिलहाल नेहा का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और उनका ठिकाना किसी को पता नहीं चल रहा.
“सभी विरुद्ध हैं माधव! … सब हारेंगे पार्थ!” 🌼 pic.twitter.com/HsDXP5Ulyp
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) November 25, 2025
25 नवंबर को नेहा सिंह राठौर ने एक तस्वीर शेयर की। इसमें वह अपने पति के कंधे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है- “सभी विरुद्ध हैं माधव! … सब हारेंगे पार्थ!” इससे एक दिन पहले पोस्ट में वह खेत में खड़े ट्रैक्टर पर बैठी हुई दिखीं। उन्होंने कैप्शन लिखा है- मेरे देश की धरती सोना उगले…उगले हीरे मोती।
27 अप्रैल को हजरतगंज थाने में मुकदमा
गौरतलब है कि नेहा सिंह राठौर के खिलाफ इस साल 27 अप्रैल को हजरतगंज थाने में दर्ज हुआ था। पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद नेहा ने अपने एक्स अकाउंट से कई विवादित पोस्ट किए थे। इन पोस्टों को पाकिस्तान में भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने की बात विवेचना के दौरान सामने आई।





