लखनऊ में प्रभारी मंत्री के सामने “तू-तू मैं-मैं”, BJP विधायक और मेयर भिड़े

Lucknow News: लखनऊ में जिला प्रभारी मंत्री के साथ बैठक में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने महापौर पर सपा पार्षदों को साथ लेकर चलने और पार्टी विधायक का अपमान करने का आरोप लगाया।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नगर निगम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ मेयर सुषमा खर्कवाल अपने नगर आयुक्त के साथ समीकरण नहीं बैठा पा रही हैं, तो दूसरी तरफ बक्शी का तालाब यानी बीकेटी के विधायक योगेश शुक्ल ने अब महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लखनऊ में प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर निगम की समीक्षा बैठक भले ही ली, लेकिन उनके बुलावे के बावजूद नगर निगम सीमा क्षेत्र से आने वाले अधिकतर विधायकों ने इससे किनारा किया।

तवज्जो नहीं देती मेयर- विधायक

मीटिंग के दरम्यान ही लखनऊ के बक्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ल ने मंत्री सुरेश खन्ना के सामने मेयर सुषमा खर्कवाल को खूब खरी खोटी सुनाई, विधायक ने कहा कि मेयर उनके विधानसभा क्षेत्र के किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाती हैं. जबकि सपा के पार्षदों को साथ लेकर सड़को का उद्घाटन करती हैं. विधायक यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि गोमतीनगर के खरगापुर स्थित इलाके में एक सड़क का आवेदन दिया था. जिसके कारण वहां की जनता परेशान होती है. लेकिन मेयर ने उसको कैंसिल करवा दिया था.

मंत्री ने बोला सामंजस्य बना कर चलिए:

मंत्री सुरेश खन्ना ने सभी विधायकों और पार्षदों के साथ मेयर समेत नगर आयुक्त को सामंजस्य बिठाकर चलने को कहा है. हालांकि इस बैठक में विकास और नई कार्ययोजना को लेकर चर्चा की जानी थी लेकिन बैठक का नतीजा सिफर ही रहा.

विधायक का कहना था कि उस सड़क को बनाने के लिए उन्होंने प्रस्ताव दिया था, क्योंकि लोगों का कहना था कि सड़क खराब हो गई है। यदि सड़क बनाने लायक नहीं थी तो उस काम को रोक दिया जाता, मगर इस तरह से बदनामी नहीं करनी चाहिए थी। यह भी कहा कि महापौर सपा पार्षदों को लेकर नारियल फोड़ने जाती हैं। इस पर महापौर ने कहा कि वह क्षेत्रीय पार्षद था। इस पर मंत्री ने भी कहा कि शासनादेश के तहत क्षेत्रीय पार्षद को बुलाया जाता है।

Back to top button