
Lucknow News: गोमतीनगर में दीवार से सटी मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Lucknow News: लखनऊ के गोमतीनगर में अजीब ढंग से रखा हुआ महिला का शव मिला। महिला की उम्र करीब 48 वर्ष बताई जा रही है। वह वहां कैसे पहुंची और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच हो रही है।
Lucknow News: राजधानी के गोमतीनगर इलाके में सोमवार को रिटायर्ड आईएएस अफसर के बंगले के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शव को सड़क के किनारे नाली के ऊपर दीवार के सहारे रखा गया था। आने-जाने वाले लोगों को घंटों तक यही लगता रहा कि कोई महिला बैठी होगी। जब वह दोपहर तक अपनी जगह से हिली नहीं तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच कर रही है.
नाली पर पैर फैलाए बैठी थी
गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विशालखंड-दो में सोमवार दोपहर संदिग्धावस्था में दीवार से सटी हुई महिला की लाश बरामद की गयी है। शव को सेवानिवृत्त आईएएस प्रीतम सिंह के आवास के बाहर दीवार से टिकाकर रखा गया था। आसपास के लोगों से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। महिला की उम्र करीब 48 वर्ष बताई जा रही है। महिला का शव मिलने के बाद इलाके में कोहराम मच गया है।
ये भी पढ़े- Auraiya में गोलगप्पे के चक्कर में महिला का जबड़ा लॉक, अस्पताल में भर्ती
घटना के संबंध में इंस्पेक्टर ब्रजेश तिवारी ने बताया कि महिला की उम्र 45 साल के आसपास लग रही है। शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। वहीं एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की छानबीन कर रही है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़े- UP Crime News: सिरफिरे ने अपलोड किए चाइल्ड पोर्नोग्राफी…, कृष्णानगर का मामला





