UP News: लखनऊ एयरपोर्ट से गैंगस्टर अरेस्ट, बैग से मिले जिंदा कारतूस…

Lucknow News: कारतूसों के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया राम शुक्ला उर्फ दुर्गेश शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज और महिला थाने में धोखाधड़ी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली जाने वाले यात्री के बैग से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि यात्री कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि कुख्यात गैंगस्टर राम शुक्ला उर्फ दुर्गेश है, जो लखनऊ के आलमबाग का मूल निवासी और वर्तमान में मुंबई के बांद्रा वेस्ट में रह रहा था।

कारतूसों की वैधता साबित न कर पाने पर सीआईएसएफ ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पर पहले से गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट पर मिले कारतूस 

आरक्षक नरेश चौधरी ने बैग की भौतिक जांच की तो उसमें 0.32 बोर के दो कारतूस मिले, जिन पर ‘एचपीएम25एम’ अंकित था। पूछताछ में यात्री राम शुक्ला कारतूसों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद सीआईएसएफ ने उसे हिरासत में लेकर सरोजनीनगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उपनिरीक्षक कृष्णकांत सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज कर यात्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़े-

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा… शादी से एक महीने पहले युवक की ट्रेन की चपेट में मौत

सरोजनी नगर प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि कारतूसों के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया राम शुक्ला उर्फ दुर्गेश शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज और महिला थाने में धोखाधड़ी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में दो साल जेल में रह कर आया है। हजरतगंज थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

ये भी पढ़े-

UP News: CO समेत 25 इंस्पेक्टर और SI का तबादला, 3 थाना प्रभारी लाइन हाजिर

 

Back to top button