Lucknow News: लखनऊ में आर्मी के नाम पर गांजा की तस्करी, यूपी STF ने दबोचा

Lucknow News: यूपी एसटीएफ को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।लखनऊ में 12.50 कुन्टल गांजा पकड़ा गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 3.12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स को नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। यूपी STF की टीम ने असम से लखनऊ डिलीवर हो रहे गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ते हुए शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान बरामद हुए 12.50 कुन्टल गांजे की अनुमानित कीमत 3.12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम सुल्तानपुर निवासी जनार्दन पाण्डेय बताया है।

आर्मी के नाम पर गांजा की तस्करी

यूपी STF की टीम ने बताया कि ये गिरफ्तारी मऊ जिले के तालीमुद्दीन इण्टर कॉलेज के पास से की गई है। एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह असम से गांजा लाकर यूपी के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करता था। ट्रक पर भारतीय सेना का सामान होने का भ्रम पैदा कर पुलिस और चेकिंग एजेंसियों को चकमा देता था। इस काम के लिए उसे हर ट्रिप पर 70,000 रुपये मिलते थे। एसटीएफ की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त गिरोह को बड़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़े-

Moradabad की मासूम वाची का नर्सरी में हुआ एडमिशन, सीएम योगी से लगाई थी गुहार

 

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली मऊ में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़े-

छेड़छाड़ का विरोध विरोध करना पड़ा भारी… लड़की और उसके पिता की दबंगों ने की पिटाई

 

Back to top button