कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर चलेगा केस, लड़कियों पर की थी अभद्र टिप्पणी

Aniruddhacharya: लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ CJM कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर शिकायत दर्ज कर लिया है, जिसके बाद उन पर केस चलेगा. यह विवादित टिप्पणी बेटियों के चरित्र को लेकर थी.

Aniruddhacharya: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले को लेकर मथुरा के न्यायालय में उनके खिलाफ परिवाद (शिकायत) दर्ज की गई थी। अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर द्वारा दायर की गई इस याचिका को अदालत ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। अब अदालत इस मामले में 1 जनवरी को बयान दर्ज करेगी। यह मामला अक्तूबर में शुरू हुआ था। अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

जानें क्या है मामला?

अनिरुद्धाचार्य पर यह आदेश महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आया है. कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य द्वारा महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका पर सुनाई करते हुए सीजेएम ने इसे स्वीकार कर लिया है. परिवाद दर्ज होने के आदेश के बाद कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं.

इस मामले पर पूरी जानकारी देने के लिए आज अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा जिला अध्यक्ष मीरा राठौर दोपहर 12:00 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मथुरा में प्रेस कांफ्रेंस करेंगी.

1 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

मामले में ‘अखिल भारत हिंदू महासभा’ की आगरा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने सीजेएम उत्सव राज गौरव के न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट में परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया था. अब मामले में अगली सुनवाई एक जनवरी को होगी, जिसमें याचिकाकर्ता के बयान दर्ज होंगे.

 

Back to top button