Meerut: बच्चियों से रेप करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, घोषित था 25 हजार का इनाम

Meerut Police Encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस की बदमाशों के हिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है, लखनऊ के बाद मेरठ पुलिस ने मासूम बच्चियों से रेप के आरोपी और 25 हजार रुपये का इनामी शहजाद उर्फ़ निक्की को मुठभेड़ में ढेर कर दिया

Meerut Police Encounter: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए पुलिस की तरफ से लगातार मिशन शक्ति 5.0 चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार देर रात पुलिस और 25 हजार रुपए के इनामी शातिर अपराधी शहजाद उर्फ निक्की के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने अपराधी शहजाद को ढेर कर दिया।  यह मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि वह इलाके में घूम रहा है।

बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस टीम सरूरपुर गांव के जंगल में जोड़ा प्याऊ ले जाने वाले रास्ते पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को रोकने का इशारा किया तो उसने पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में एक गोली लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी सरूरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े-

बरेली हिंसा पर सख्त एक्शन… तौकीर रजा के करीबियों की 17 दुकानें सील

मासूम बच्ची के साथ की थी दरिंदगी

नौ महीने पहले उसने पांच साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की थी। इससे पहले भी वह एक बालिका के साथ दुराचार करने के मामले में जेल में भी बंद रहा है। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से मासूम के साथ दरिंदगी की थी। नौ महीने से पुलिस को उसकी तलाश थी। शनिवार रात को भी उसने पीडित बच्ची के घर पर फायरिंग करके मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

ये भी पढ़े-

Agra News: करवाचौथ में हैरान कर देना वाला मामला, एक पति के साथ दो पत्नियाँ…

यह कार्रवाई ‘मिशन शक्ति 5.0’ का हिस्सा है, जो महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है.

ये भी पढ़े-

नोएडा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ का आयोजन

 

 

Back to top button