UP News: मुरादाबाद में ऑनर किलिंग से सनसनी; फावड़े से काट कर दफनाया…

Moradabad Honor Killing Case: मुरादाबाद में प्रेमी युगल के शव जंगल से मिलने से सनसनी फैल गई। अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती के लापता होने के बाद उनकी लाशें बरामद हुईं। पुलिस जांच में ऑनर किलिंग की आशंका जताई गई है।

Moradabad Honor Killing Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने की घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है. मामला पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव का है, जहां तीन दिन से लापता प्रेमी-युगल के शव गांव से कुछ दूरी पर मंदिर के पास बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान काजल और मुस्ताक के रूप में हुई है. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते थे. पुलिस ने लड़की के तीन भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को हिरासत में लिया है।

दो सालों से था प्रेम संबंध

मामले में सामने आया है कि पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर निवासी अरमान का गांव की ही युवती काजल से पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार रात अरमान प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान युवती की मां और भाइयों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। आक्रोशित परिजनों ने पहले दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

परिजनों ने इसके बाद फावड़े से काटकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। सबूत मिटाने के लिए आरोपी दोनों शवों को जंगल में ले गए। बाबा नीब करौरी मंदिर के पास नदी किनारे गहरा गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।

SSP ने क्या बताया?

मुरादाबाद के SSP सतपाल अंतिल ने बताया कि घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र में उमरी सब्जीपुर गांव की है. बुधवार शाम एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर अपने बेटे की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस अभी इस मामले में जांच कर ही रही थी कि गुरुवार सुबह इसी गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को देकर बेटी को तलाश करने की मांग की. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़े- GYM की आड़ में यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का खेल; पुलिस का एक्शन…

युवती के तीन भाइयों पर मुकदमा दर्ज

एसएसपी के अनुसार, युवती के तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें से दो को हिरासत में ले लिया गया है. मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शवों को बरामद किया गया और पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

ये भी पढ़े- Lucknow News: शहीद पथ पर खौफनाक वारदात… युवक की गला रेतकर हत्या

Back to top button