
UP News: मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी नफीस ढेर, दर्ज थे 3 दर्जन से ज्यादा केस
UP Encounter: शामली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और कुख्यात बदमाश नफीस उर्फ मुदा के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश नफीस को ढेर कर दिया गया है।
UP Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कांधला पुलिस के साथ गांव भभीसा के जंगल में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश नफीस मारा गया। उस पर लूट, गैंगस्टर, जानलेवा हमले और नकली करेंसी समेत 34 मुकदमे दर्ज थे। वह तीन मामलों में वांछित चल रहा था। उस पर 34 मुकदमे दर्ज थे। उसके कब्जे से बाइक, पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
एक लाख का इनामी था नफीस
मुठभेड़ कांधला थाना क्षेत्र के भाभीसा गांव के पास हुई. देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश इलाके में घूम रहे हैं. इस पर कांधला पुलिस ने नाकाबंदी की. जैसे ही पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और इसी दौरान नफीस गोली लगने से घायल हो गया.
ये भी पढ़े-
काशी में महिला SHO गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते पकड़ा
इस मुठभेड़ के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है. एसपी शामली ने बताया कि नफीस लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. उसके मारे जाने से अपराध पर अंकुश लगेगा और इलाके में शांति बहाल करने में मदद मिलेगी. पुलिस अब फरार साथियों की तलाश में अभियान चला रही है.
ये भी पढ़े-
फर्जी IAS बनकर ठगे 80 करोड़ रुपये, लखनऊ में मास्टरमाइंड गिरफ्तार





