UP News: आधी रात में ताबड़तोड़ धमाके! लखनऊ में बेसमेंट आग ने मचाई दहशत

Lucknow News: लखनऊ में मंगलवार की देर रात तीन मंजिला मकान के बेसमेंट और भूतल पर लगी भीषण आग के बाद पूरा इलाका भीषण धमाकों से दहल गया।

Lucknow News: चिनहट स्थित मटियारी चौराहे पर मंगलवार देर रात तीन मंजिला मकान के बेसमेंट और भूतल में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरातफरी मचा दी। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे ही थे कि अचानक मिठाई की दुकान में रखा गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। इसके बाद फ्रिज का कंप्रेशर और किराना दुकान में रखे ऑयल के केन भी एक-के-बाद-एक विस्फोट करते रहे। लगातार हो रहे धमाकों से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

बेसमेंट में आग… ऊपर तक पहुंची लपटें

तेज लपटों के बीच ऑयल के केन फटने से आग और भड़क उठी। आग की लपटें मकान की ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने लगीं। इसी दौरान किराना दुकान में रखी मिर्च और मसाले की बोरियों में आग लगने से घातक धुआं फैल गया, जिससे दमकलकर्मियों और आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। खांसी और सांस फूलने की स्थिति बनते देख एफएसओ ने तुरंत एक टीम को ब्रीदिंग अपरेटस (बीए सेट) पहनाकर राहत कार्य में लगाया। इसके बाद हालात कुछ हद तक नियंत्रित हो सके।

ये भी पढ़े- UP News: BJP नेत्री के फ्लैट में सेक्स-रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी

घटना के समय मकान के दूसरे तल पर एक वृद्ध और एक युवक फंसे हुए थे। आग और धमाकों के बीच दमकल और पुलिस टीम ने दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। देर रात तक दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।

ये भी पढ़े- हनी ट्रैप का खुलासा: आगरा में ड्रिंक में नशा डालकर ब्लैकमेल करने वाले दो गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग करीब पौने 12 बजे लगी और कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। धमाकों की आवाज से पूरा मोहल्ला दहशत में आ गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

ये भी पढ़े- UP News: ‘उसके AC की EMI भरता…’, दूसरे लड़के से तय हुई शादी तो प्रेमी ने मारी गोली

 

Back to top button