
UP News: लाइसेंसी रिवाल्वर से डॉक्टर ने की आत्महत्या, पति को देखकर चीख पड़ी पत्नी
Sitapur News: सीतापुर जिले में बच्चों के डॉक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कनपटी से सटाकर मारी गई गोली से पूरा कमरा खून से सन गया।
Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक निजी चिकित्सक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना उनके घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में हुई। डॉक्टर काफी देर तक नीचे नहीं आए, जिससे उनकी पत्नी कमरे में जाकर उन्हें बिस्तर पर खून से लथपथ पाया। पत्नी की चीख सुनकर घर में मौजूद नौकर भी मौके पर पहुंचा। सूचना मिलने पर सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले, IPS पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
रिवॉल्वर से गोली मारकर दी जान
पास में रिवॉल्वर पड़ा था। नजारा देखकर पत्नी चीख पड़ीं। चिल्लाकर पड़ोसियों को बुलाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले की शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है। पुलिस ने घटनास्थल से रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पत्नी को गहरा सदमा लगा है। वह बेसुध हैं और वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।
ये भी पढ़े- Noida: विशाल मेगा मार्ट बना आग का गोला, लाखों का सामान जलकर स्वाहा
फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। पड़ोसियों के अनुसार, डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ रहते थे। दोनों बेटे बाहर रहते हैं। नौकरानी सुनीता ने बताया कि दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों में बातचीत बंद थी।
ये भी पढ़े- UP News: हाथ में बेलन और खाली सिलेंडर… गैस किल्लत पर महिलाओं का फूटा गुस्सा





