Dewa Mela का DM की पत्नी ने किया उद्घाटन, 2 हजार पुलिसकर्मी… ड्रोन से निगरानी

Dewa Mela Started: बाराबंकी जिले में हाजी वारिस अली शाह का 101वां विश्व प्रसिद्ध देवा मेला आज से शुरू हो गया. डीएम की पत्नीने फीता काटकर और कबूतर उड़ाकर इस भव्य आयोजन का शुभारंभ किया।

Dewa Mela Started: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक ऐसी दरगाह है जहां लगने वाले मेले में जाति और धर्म की दीवारें टूट जाती हैं. जहां जिस दरगाह पर हिंदू-मुस्लिम मिलकर होली खेलते हैं, वही प्रसिद्ध देवा शरीफ दरगाह है. यह हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक मानी जाती है. देवा मेला 8 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो गया है जिस मेले का शुभारंभ बाराबंकी के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की पत्नी शैलजा त्रिपाठी ने किया यहां के शेख मोहम्मद हसन गेट पर फीता काटकर और शांति व सद्भाव के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर मेले का उद्घाटन किया।

10 दिवसीय देवा मेला का शुभारंभ

बाराबंकी जिले से करीब 12 किलो मीटर दूरी पर स्थित देवा शरीफ में बुधवार से हर्षोल्लास के साथ 10 दिवसीय देवा मेला का शुभारंभ हुआ। 8 तारीख से 17 अक्टूबर तक लगने वाले मेले को डीएम शशांक त्रिपाठी की धर्मपत्नी शैलजा त्रिपाठी ने फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा देवा क्षेत्र रोशनी, भक्ति और उत्साह से जगमगा उठा।

देवा मेला न केवल बाराबंकी बल्कि पूरे प्रदेश का गौरवपूर्ण आयोजन माना जाता है, जो सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के वालिद सैय्यद कुर्बान अली शाह की दरगाह से जुड़ा है। जिनकी याद में यह मेला प्रतिवर्ष अक्टूबर महीने में लगता है। जो गंगा-जमुनी तहजीब, भाईचारा और धार्मिक एकता का प्रतीक है। यहां हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पहुचंते हैं और एकता का संदेश देते हैं।

ये भी पढ़े-

SRMPS में संगीत और नृत्य का रंगारंग संगम, Deputy CM ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

उद्घाटन के बाद शैलजा त्रिपाठी ने कहा कि वह इस विश्व प्रसिद्ध मेले का शुभारंभ कर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने मेले की मुख्य थीम “जो रब है वही राम” के साथ-साथ “विरासत और विकास” को भी प्रशंसनीय बताया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सभी श्रद्धालुओं और व्यापारियों को शुभकामनाएं देते हुए मेले के सफल आयोजन की आशा व्यक्त की।

ये भी पढ़े-

Mayawati ने की CM योगी की तारीफ, अखिलेश यादव पर किया सीधा हमला

 

Back to top button