लड़की ने गौ माता पर बनाया अभद्र वीडियो; हिंदूवादी समर्थको ने जमकर काटा…

Ghaziabad viral news: गाजियाबाद की एक लड़की CM योगी और गाय पर विवादित बयान देकर वायरल हो जाती है, इसके बाद ये पूरा मामला मार पिटाई से लेकर गालीगलौच कैसे पहुंचा…

Ghaziabad viral news: गाजियाबाद के तुलसी निकेतन इलाके में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग फरजाना के वायरल वीडियो को लेकर जमकर हंगामा हुआ. हिंदू संगठनों से जुड़े लोग लड़की के घर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने फरजाना के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था, वहीं अब हंगामा करने वाले प्रदर्शनकारियों पर भी केस दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस की मौजूदगी में पिटाई

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की तुलसी निकेतन कॉलोनी की रहने वाली एक सत्रह वर्षीय मुस्लिम किशोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करती नजर आ रही है। इतना ही नहीं वीडियो में किशोरी खुलेआम गाय काटने जैसी बातें भी कहती दिख रही है। वीडियो सामने आते ही हिन्दू संगठनों में रोष फैल गया।

वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता किशोरी के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया और लड़की के साथ मारपीट की। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने उसके माता-पिता से भी गाली गलौज और अभद्र व्यवहार किया। इस घटना का वीडियो भी बाद में वायरल हो गया। इसमें संगठन के सदस्य किशोरी और उसके परिवार से गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करते दिख रहे हैं।

हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष का बयान-

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा कि इस तरह का व्यवहार और इस तरह बोलने वालों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा, उनकी टीम ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोगों की बुद्धि ठीक करने का काम हिन्दू रक्षा दल करेगा। कोई भी हिन्दुओं या हिन्दुत्व के खिलाफ बोलेगा उसकी बुद्धि ऐसे ही ठीक की जाएगी।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभद्र टिप्पणी करने वाली किशोरी नाबालिग है। उसके माता-पिता को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, हिंदू रक्षा दल के जिन लोगों ने उसके घर में घुसकर हंगामा किया और गाली-गलौज की, उनकी पहचान की जा रही है। इन सभी पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है, चाहे वह किसी भी पक्ष से हो।

 

 

Back to top button