
कानपुर में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी ने पहले उसके मुंह में ठूंस दिए पत्ते
Kanpur girl rape : कानपुर में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुकान जा रही बच्ची को उठा लिया। कुछ दूरी पर बनी मजार के पीछे ले जाकर रेप किया।
Kanpur girl rape : कानपुर के घाटमपुर में 4 वर्षीय मासूम के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि विरोध करने पर आरोपी ने मासूम के सिर पर ईंट से कई वार भी किए. जिससे मासूम लहूलुहान हो गई. सूचना लगते ही ग्रामीणों के साथ आनन-फानन में पहुंचे परिजन मासूम को घाटपुर सीएचसी लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में मासूम को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है.
आरोपी ने पहले उसके मुंह में ठूंस दिए पत्ते
घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र की है, जहां मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उसकी 4 वर्षीय बेटी के साथ मोहल्ले के ही एक युवक ने गंभीर अपराध किया है। आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने पास के मजार क्षेत्र में ले गया और वहां उसने दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया।जब बच्ची दर्द के कारण चिल्लाने लगी तो आरोपी ने पहले उसके मुंह में पत्ते ठूंस दिए और फिर पास पड़ी ईंट से उसके सिर पर कई बार वार किया। इसके बाद वह बच्ची को खून से लथपथ हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें…
मां ने रात में धड़ से अलग कर दिया अपनी बेटी का सिर; क्या थी वजह?
मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को रात में हुई. जिसके बाद वो भी तुरंत अस्पताल पहुंच गए और बच्ची के हालत की जानकारी ली व तुरंत आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। इस सूचना पर इंस्पेक्टर घाटमपुर, एसीपी घाटमपुर एवं अन्य पुलिस की टीम वहां पहुंची. डॉक्टर्स ने उस बच्ची को उचित इलाज के लिए हैलेट हॉस्पिटल कानपुर रेफर कर दिया है।
यह भी पढ़ें…
बच्ची से बलात्कार मामले के आरोपी को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया





